Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जुलाई महीने में रूस के दौरे पर जा सकते हैं पीएम मोदी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > जुलाई महीने में रूस के दौरे पर जा सकते हैं पीएम मोदी
देश-दुनियाराजनीति

जुलाई महीने में रूस के दौरे पर जा सकते हैं पीएम मोदी

editor
editor Published June 26, 2024
Last updated: 2024/06/26 at 1:40 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जुलाई महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस का दौरा कर सकते हैं. इस मामले की जानकारी रखने वालों ने कहा, मॉस्को दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच वार्ता होगी.

 

रूस की सरकारी न्यूज़ एजेंसी आरआईए के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति के सहायक यूरी उशाकोव ने रिपोर्टर्स को बताया कि मोदी के दौरे की तैयारियां चल रही हैं और दोनों पक्ष तारीख़ का एलान करेंगे.

 

- Advertisement -

उशाकोव ने कहा, ”मैं ये पक्के तौर पर कह सकता हूं कि हम प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं. हम अभी कोई भी तारीख़ नहीं बता सकते हैं क्योंकि तारीख़ों का एलान दोनों पक्षों की सहमति के बाद ही होगा. लेकिन हम सक्रियता के साथ तैयारी कर रहे हैं. मैं एक बार फ़िर से कह रहा हूं कि ये दौरा होगा.”

 

अगर ये दौरा होता है तो साल 2019 के बाद पीएम मोदी पहली बार रूस जाएंगे. ये दौरा इसलिए भी ख़ास होगा क्योंकि फ़रवरी 2022 में रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद पहली बार पीएम मोदी रूस की धरती पर क़दम रखेंगे. साथ ही पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में ये उनका पहला द्विपक्षीय दौरा होगा.

 

आख़िरी बार पुतिन साल 2021 में इंडिया-रूस समिट के लिए भारत आए थे जो कि बीते दो सालों से नहीं हुआ है.

 

हालांकि अभी इस मामले में भारत और रूस की तरफ़ से कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, नई दिल्ली और मॉस्को में इस दौरे की तैयारियों में जुटे हुए लोगों ने पहचान सार्वजनिक न करने की शर्त पर अंग्रेज़ी अख़बार हिन्दुस्तान टाइम्स से बताया कि पीएम मोदी के जुलाई की शुरुआत में एक दिन के लिए रूस आने की उम्मीद है. कई रिपोर्ट्स आठ जुलाई की तारीख़ का ज़िक्र कर रहे हैं लेकिन कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.

 

एक और शख्स ने कहा कि ये एक आधिकारिक दौरा होने वाला है न कि राजकीय दौरा, जिसके लिए ज़्यादा तैयारियां होती हैं. इस दौरे पर बैठकों और चर्चाओं पर ज़ोर रहेगा. इन लोगों ने बताया कि अभी तक भारत की तरफ़ से सुरक्षा को लेकर कोई भी टीम नहीं भेजी गई है – जो कि प्रधानमंत्री के विदेश दौरों से पहले भेजी जाती है.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आख़िरी मुलाकात सितंबर 2022 में उज़बेकिस्तान के समरकंद में हुए शांघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइज़ेशन यानी एससीओ समिट में हुई थी. यहां पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को यूक्रेन विवाद में बातचीत और कूटनीतिक रास्ता अपनाने के लिए कहा था.


Share News

editor June 26, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीबीएम रोड पर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का बड़ा अभियान, 143 आरोपी एक दिन में गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में 28 अप्रैल को रोजगार शिविर, युवाओं को मिलेगा मौका
बीकानेर
गुरुवार को इन इलाकों में दो घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
करणी सिंह जयंती पर खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह
बीकानेर
पलाना के पास ट्रेन हादसे में व्यक्ति की मौत, पहचान जारी
बीकानेर
रिहायशी इलाके में शराब दुकान का विरोध, लोगों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर
शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मामला
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, यात्रा शुरू, नियम सख्त लागू

Published April 22, 2026
देश-दुनिया

चुनाव से पहले तमिलनाडु IG हटे, आयोग का सख्त आदेश – National News

Published April 19, 2026
देश-दुनिया

बंगाल चुनाव से पहले ED की छापेमारी, DCP के घर पहुंची टीम – National News

Published April 19, 2026
देश-दुनिया

महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद आज पीएम का राष्ट्र के नाम संबोधन

Published April 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?