Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कीनिया में भारतीय उच्चायोग ने अपने लोगों के लिए जारी की एडवाइज़री
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > कीनिया में भारतीय उच्चायोग ने अपने लोगों के लिए जारी की एडवाइज़री
देश-दुनिया

कीनिया में भारतीय उच्चायोग ने अपने लोगों के लिए जारी की एडवाइज़री

editor
editor Published June 26, 2024
Last updated: 2024/06/26 at 1:37 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

कीनिया में सरकार के ख़िलाफ़ हिंसक प्रदर्शन हो रहा है. सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में पांच लोगों के मरने और संसद में आगज़नी जैसी ख़बरें भी सामने आई हैं.

 

ऐसे में कीनिया में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइज़री जारी की है.

 

- Advertisement -

भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा,”कीनिया में भारतीय नागरिकों के लिए सलाह. तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए, कीनिया में मौजूद हर भारतीय नागरिक को सलाह दी जाती है कि वो सतर्कता बरतें, ग़ैर ज़रूरी काम से बाहर न निकलें,

 

विरोध प्रदर्शन और जब तक कि स्थिति ठीक नहीं हो जाती है तब तक हिंसाग्रस्त इलाकों में जाने से बचें. कृपया स्थानीय खबरों और दूतावास की वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें और अपडेट्स के लिए सोशल मीडिया देखते रहें.”

 

दरअसल कीनिया की सरकार ने हाल ही में नया वित्त बिल पेश किया था, जिसमें कई सारे टैक्स में बढ़ोतरी की गई. इन बढ़ोतरियों के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं. इस प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है और पुलिस कार्रवाई में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है.

 

विरोध कर रहे लोगों ने कीनिया की संसद में भी घुसने की कोशिश की और एक हिस्से में आग भी लगा दी. नैरोबी में प्रदर्शनकारियों का समूह पुलिस के सुरक्षा घेरे को तोड़कर संसद में घुस गया था.

 

कीनिया के राष्ट्रपति विलियम रुतो ने बीते मंगलवार को एक संबोधन में कहा, ”देश की सुरक्षा और स्थिरता से खिलवाड़ करने वाले ख़तरनाक अपराधियों से निपटने के लिए हर रास्ता अपनाएंगे.”

 

कीनिया में विरोध प्रदर्शनों को नियंत्रण में करने के लिए सेना को उतारा जा चुका है. नए वित्त बिल को लेकर कीनिया में कई दिनों से ये प्रदर्शन चल रहे थे लेकिन मंगलवार को संसद में बिल पास हो जाने के बाद प्रदर्शन उग्र हो गया.

 

रबर बुलेट और आंसू गैस के गोलों का भी इस्तेमाल किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों के घायल होने की भी ख़बर है. मौक़े पर मौजूद बीबीसी के एक संवाददाता ने भी कई शवों को सड़क पर पड़े हुए देखा.

 

”अराजकता और हिंसा” से निपटने के लिए राष्ट्रपति रुतो ने कड़ी प्रतिक्रिया देने की बात कही है.


Share News

editor June 26, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस में नीट टारगेट बैच 29 जून से, मेगा स्कॉलरशिप का अवसर
बीकानेर
बीकानेर के हमजा खान का राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयन
बीकानेर
राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) का जिला अधिवेशन सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन
बीकानेर
पूगल ग्रामीण सेवा शिविर में 218 राजस्व रिकॉर्ड अशुद्धियां सुधारी गईं
बीकानेर
बीकानेर में जाली नोट मामले का सातवां आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में अवैध डोडा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर कोलायत में जहरीला पदार्थ पीने से युवती की मौत
बीकानेर
बीकानेर पीबीएम में महिला की मौत पर धरना, कार्रवाई की मांग
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों को मिली

Published June 21, 2026
देश-दुनिया

राम मंदिर दान राशि गबन मामले में ट्रस्ट पदाधिकारी भी जांच के दायरे में

Published June 14, 2026
देश-दुनिया

होर्मुज क्षेत्र में भारतीय जहाज पर हमला, सुरक्षा पर चिंता बढ़ी

Published June 11, 2026
देश-दुनिया

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश से राहत, फिर बढ़ेगी गर्मी

Published June 6, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?