Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ‘नमस्ते हो गया ग्लोबल’, इटली की पीएम मेलोनी ने मेहमानों का देसी अंदाज में किया स्वागत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > ‘नमस्ते हो गया ग्लोबल’, इटली की पीएम मेलोनी ने मेहमानों का देसी अंदाज में किया स्वागत
देश-दुनियाराजनीति

‘नमस्ते हो गया ग्लोबल’, इटली की पीएम मेलोनी ने मेहमानों का देसी अंदाज में किया स्वागत

editor
editor Published June 14, 2024
Last updated: 2024/06/14 at 5:41 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी इस साल जी-7 देशों की बैठक की मेजबानी कर रही हैं। इस शिखर सम्मेलन के लिए पहुंचे नेताओं के स्वागत में उन्हें नमस्ते करते देखा गया। इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इनमें मेलोनी को जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन को नमस्ते करते देखा जा सकता है। इस तरह के वीडियो ने बड़े पैमाने पर इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींचा। माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर ‘नमस्ते’ ट्रेंड करने लगा और लोगों ने जमकर इस पर कमेंट किए। साथ ही वीडियो और तस्वीरें खूब शेयर की जाने लगीं।

कई यूजर्स ने इतालवी प्रधानमंत्री के नमस्ते इशारे पर प्रतिक्रिया दी और इसे काफी सराहा गया। एक इंटरनेट यूजर ने कहा कि नमस्ते ग्लोबल हो गया है। आप देखिए कि इटली की पीएम मेलोनी जी-7 शिखर सम्मेलन के मेहमानों का नमस्ते से स्वागत कर रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘संस्कारी कन्या है। स्वागत के लिए नमस्ते किया जा रहा है।’ एक अन्य शख्स ने कमेंट किया, ‘यह दिखाता है कि हमारी संस्कृति का जश्न मनाया जा रहा है।’ इस बीच, एक व्यक्ति ने नमस्ते का वैज्ञानिक पहलू सामने रखने लगा। उन्होंने लिखा, ‘यह अभिवादन करने का सबसे वैज्ञानिक तरीका है। हाथ मिलाने से बैक्टीरिया एक हाथ से दूसरे हाथ में ट्रांसफर हो सकते हैं मगर नमस्ते करने से ऐसा नहीं होता है।’

पीएम मोदी भी पहुंचे इटली, मैक्रों से मुलाकात

 

- Advertisement -

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जी-7 में हिस्सा लेने के लिए इटली पहुंचे हैं। पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को जी-7 शिखर सम्मेलन के मौके पर द्विपक्षीय मुलाकात की। दोनों देशों के बीच रणनीतिक रक्षा सहयोग को तेज करने पर सहमति व्यक्त की। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस बैठक में मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं ने ‘क्षितिज 2047’ रोडमैप और हिन्द प्रशांत क्षेत्र रोडमैप पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत-फ्रांस द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की।


Share News

editor June 14, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीबीएम रोड पर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का बड़ा अभियान, 143 आरोपी एक दिन में गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में 28 अप्रैल को रोजगार शिविर, युवाओं को मिलेगा मौका
बीकानेर
गुरुवार को इन इलाकों में दो घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
करणी सिंह जयंती पर खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह
बीकानेर
पलाना के पास ट्रेन हादसे में व्यक्ति की मौत, पहचान जारी
बीकानेर
रिहायशी इलाके में शराब दुकान का विरोध, लोगों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर
शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मामला
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, यात्रा शुरू, नियम सख्त लागू

Published April 22, 2026
देश-दुनिया

चुनाव से पहले तमिलनाडु IG हटे, आयोग का सख्त आदेश – National News

Published April 19, 2026
देश-दुनिया

बंगाल चुनाव से पहले ED की छापेमारी, DCP के घर पहुंची टीम – National News

Published April 19, 2026
देश-दुनिया

महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद आज पीएम का राष्ट्र के नाम संबोधन

Published April 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?