Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी
crimeजयपुरराजस्थान

करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी

editor
editor Published June 10, 2024
Last updated: 2024/06/10 at 2:40 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

पिछले साल जयपुर में हुई राष्ट्रीय राजपूत करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के बाद राजस्थान में अब एक बार फिर से करणी सेवा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत को जान से मारने की धमकी दी गई है। आज 9 जून को महाराणा प्रताप की जयंती के दौरान जब वह कार्यक्रम में शामिल थे , उनके पास फोन आया। फोन करने वाले ने 7 दिन में उनकी हत्या कर देने की चेतावनी दी है।

शिव सिंह शेखावत जयपुर में एक कार्यक्रम में शामिल थे। इस दौरान उनके पास फोन आया। फोन करने वाले ने कहा हम तेरा भाषण सुन रहे हैं, 7 दिन के अंदर तेरी हत्या कर दी जाएगी। तुझे भी सुखदेव सिंह गोगामेडी के पास भेज देंगे। इंटरनेट कॉल के जरिए आए इस फोन नंबर के बाद इसकी जानकारी मौके पर मौजूद पुलिस को दी गई तो पुलिस ने तुरंत कार्यक्रम को बीच में रुकवा दिया और शिव सिंह शेखावत को पुलिस सुरक्षा में रवाना कर दिया गया।

शिव सिंह शेखावत को सुरक्षा देने की मांग

वैशाली नगर के चित्रकूट इलाके में ही राष्ट्रीय करणी सेवा का मुख्यालय है। इसी मुख्यालय पर महाराणा प्रताप जयंती को लेकर आयोजन चल रहा था। इस आयोजन में पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ भी शामिल थे।‌ इस घटना के बाद करणी सेना सैनिकों ने पुलिस अधिकारियों से शिव सिंह शेखावत को सुरक्षा देने की मांग की है। उनका कहना है अगर एक या दो दिन में सुरक्षा नहीं दी गई तो समाज बड़ा आंदोलन करेगा ।

- Advertisement -

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कराई थी पूर्व अध्यक्ष की हत्या

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के पीछे भी इसी तरह की साजिश शामिल थी। सुखदेव सिंह गोगामेडी के हत्या उनके घर में घुसकर की गई थी। इस हत्याकांड में विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम शामिल आया था। गोल्डी बर के अलावा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने भी इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी और इस हत्याकांड को विदेश में बैठे हुए अपने गुर्गे रोहित गोदारा के जरिए कराया था। कुछ दिन पहले ही एन आई ए ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की है। यह हत्याकांड इतना बड़ा था कि कई दिन तक धरने प्रदर्शन चले थे और पूरे राजस्थान को बंद कर दिया गया था।


Share News

editor June 10, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

अनियंत्रित होकर पलटी लोक परिवहन बस, मासूम की मौत
बीकानेर
आंधी-बारिश से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त, पांच घंटे अंधेरा
बीकानेर
एमबीए-एमसीए प्रवेश प्रक्रिया 23 जून से होगी शुरू
बीकानेर
नई सड़कों की खामियां बनीं जलभराव की बड़ी वजह
बीकानेर
जेट स्ट्रीम के असर से राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी
राजस्थान
20 लाख की सोना चोरी का दो माह बाद भी सुराग नहीं
बीकानेर
जूनागढ़ किले में योगाभ्यास कर दिया स्वास्थ्य का संदेश
बीकानेर
टीईटी विवाद पर शिक्षकों का हल्ला बोल, केंद्र से राहत की मांग
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

जेट स्ट्रीम के असर से राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी

Published June 19, 2026
राजस्थान

दिव्यांग युवाओं को मिलेगी स्कूटी, 31 जुलाई तक करें आवेदन

Published June 16, 2026
राजस्थान

राजस्थान की तीनों राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Published June 11, 2026
राजस्थान

राज्यभर में 12 जून से शहरी सेवा शिविर, मिलेगा राहत का लाभ

Published June 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?