Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: चुनाव हारने के बाद भी, इस नेता को मोदी कैबिनेट में किया शामिल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > चुनाव हारने के बाद भी, इस नेता को मोदी कैबिनेट में किया शामिल
देश-दुनियाराजनीति

चुनाव हारने के बाद भी, इस नेता को मोदी कैबिनेट में किया शामिल

editor
editor Published June 9, 2024
Last updated: 2024/06/09 at 4:49 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। नरेंद्र मोदी पीएम की शपथ लेंगे। वहीं मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्री भी शपथ लेंगे। मोदी कैबिनेट में पंजाब के भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू का भी मंत्री बनना लगभग तय हो गया है।

7 एलकेएम में चाय बैठक में बिट्टू ने लिया भाग

7 एलकेएम में चाय बैठक में भाग लेने के बाद रवनीत बिट्टू ने कहा कि मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात है कि चुनाव हारने के बाद भी मंत्रिमंडल में चुना गया। इस बार पंजाब को प्राथमिकता दी गई है। बिट्टू ने आगे कहा कि 2027 में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा के लिए जमीन तैयार करूंगा।

पंजाब के मुख्‍यमंत्री बनने की जताई इच्‍छा

- Advertisement -

बिट्टू ने कहा कि दो साल पहले पंजाब की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया था। वहीं आप सरकार पर भी बिट्टू ने निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि AAP जो काम कर रही है वह सभी जानते हैं। अब लोगों के पास केवल एक ही विकल्प है, वह है भाजपा। बिट्टू ने कहा कि अगर मौका मिला तो मैं पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहूंगा।

बिट्टो के समर्थकों में भारी उत्‍साह

बिट्टू को राज्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाओं के बाद से ही उनके समर्थकों में भारी उत्साह है। रवनीत सिंह बिट्टू भले ही लुधियाना लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग से कड़ी टक्कर देते हुए चुनाव हार गए, लेकिन इसके बावजूद नए मंत्रिमंडल में उनको शामिल किया जा रहा है।

रवनीत सिंह बिट्टू का लुधियाना शहरी विधानसभाओं में बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। ग्रामीण इलाकों में कम वोट मिलने से वे जीत नहीं सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3.0 कार्यकाल में रवनीत सिंह बिट्टू को पंजाब से बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावनाएं पूरे जोर पर है।

बेअंत सिंह परिवार से आते हैं बिट्टू

भारतीय जनता पार्टी ने इस लोकसभा चुनाव में अकेले 13 सीट पर चुनाव लड़ा था। भले ही उनको इस चुनाव में एक भी सीट हासिल नहीं हुई, लेकिन भाजपा का पंजाब में वोट शेयर पहले से कहीं अधिक बड़ा है। पंजाब में किसानों का विरोध प्रदर्शन और उनकी मांगों को लेकर एक नई तल्खी का माहौल बनता दिख रहा है।

पंजाब में भाजपा को मजबूत करने को किसी युवा चेहरे को आगे लाने की तैयारी थी। इसमें रवनीत सिंह बिट्टू का चुनाव कर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने जा रहे हैं। दूसरा बड़ा कारण यह भी है कि रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के सीनियर सांसद रहे हैं और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह परिवार से आते हैं, जिसके चलते भी उनका चुनाव केंद्र मंत्रिमंडल के लिए अहम माना जा रहा है।


Share News

editor June 9, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस में नीट टारगेट बैच 29 जून से, मेगा स्कॉलरशिप का अवसर
बीकानेर
बीकानेर के हमजा खान का राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयन
बीकानेर
राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) का जिला अधिवेशन सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन
बीकानेर
पूगल ग्रामीण सेवा शिविर में 218 राजस्व रिकॉर्ड अशुद्धियां सुधारी गईं
बीकानेर
बीकानेर में जाली नोट मामले का सातवां आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में अवैध डोडा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर कोलायत में जहरीला पदार्थ पीने से युवती की मौत
बीकानेर
बीकानेर पीबीएम में महिला की मौत पर धरना, कार्रवाई की मांग
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों को मिली

Published June 21, 2026
देश-दुनिया

राम मंदिर दान राशि गबन मामले में ट्रस्ट पदाधिकारी भी जांच के दायरे में

Published June 14, 2026
देश-दुनिया

होर्मुज क्षेत्र में भारतीय जहाज पर हमला, सुरक्षा पर चिंता बढ़ी

Published June 11, 2026
देश-दुनिया

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश से राहत, फिर बढ़ेगी गर्मी

Published June 6, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?