संयुक्त राष्ट्र महासभा में आज सुरक्षा परिषद (UNSC) के 5 अस्थायी सदस्य चुनने के लिए वोटिंग होगी। ये दो साल (1 जनवरी 2025 से 2026) तक दुनिया की सबसे बड़ी सिक्योरिटी काउंसिल के अस्थायी सदस्य रहेंगे। UNSC की दावेदारी करने वाले देशों में पाकिस्तान भी शामिल है। आज चुने गए देश UNSC में जापान, इक्वाडोर, माल्टा, मोजाम्बिक और स्विटजरलैंड की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2024 को खत्म हो रहा है।पाकिस्तान ने सभी देशों से समर्थन की अपील की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के अलावा डेनमार्क, ग्रीस, पनामा और सोमालिया कार्यकाल खत्म होने वाले देशों की जगह ले सकते हैं। इसके लिए सीक्रेट बैलेट पेपर से वोटिंग होगी।
UNSC में कुर्सी हासिल करने के लिए इन देशों को 193 देशों से दो-तिहाई बहुमत यानी 128 वोट की जरूरत है। जून 2019 में रिश्ते खराब होने के बावजूद पाकिस्तान-चीन ने भी UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का समर्थन किया था।पाकिस्तान को बहुमत का भरोसा अगर आज पाकिस्तान को UNSC में 128 वोट नहीं मिले तो दोबारा वोटिंग कराई जा सकती है। यदि फिर भी वोट नहीं मिले तो एक दूसरे कैंडिडेट को सदस्य चुना जाएगा। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने उम्मीद जताई है कि वह बहुमत हासिल कर लेगा।
पाकिस्तान ने इस साल मार्च में अपनी उम्मीदवारी का ऐलान करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समर्थन की मांग की थी। पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि मुनीर अकरम ने कहा था कि ग्लोबल साउथ के मुद्दों का समर्थन करने और कुछ देशों के दबदबे को खत्म करने के लिए पाकिस्तान लगातार प्रयास कर रहा है और आगे भी करेगा।
