Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: India Q4 GDP: वित्त वर्ष 2023-24 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 8% के पार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > India Q4 GDP: वित्त वर्ष 2023-24 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 8% के पार
देश-दुनिया

India Q4 GDP: वित्त वर्ष 2023-24 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 8% के पार

editor
editor Published May 31, 2024
Last updated: 2024/05/31 at 8:15 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

सरकार की तरफ से शुक्रवार को जारी वित्त वर्ष 2023-24 और जनवरी-मार्च (2024) तिमाही के आर्थिक आंकड़े मौजूदा आम चुनाव के प्रचार में पीएम नरेन्द्र मोदी की तरफ से अर्थव्यवस्था की नींव को मजबूत करने के दावे की तसदीक करते हैं। पिछले वित्त वर्ष के दौरान भारत की आर्थिक विकास दर 8.2 फीसदी रही है जो इसके पिछले वित्त वर्ष में दर्ज सात फीसद की दर से ज्यादा है और साथ ही सारे अर्थविदों व आर्थिक एजेंसियों के अनुमान से भी ज्यादा है।

आज पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही (जनवरी-मार्च, 2024) के आंकड़े भी जारी किये गये हैं जिसमें आर्थिक विकास दर के 7.8 फीसद रहने की बात सामने आई है। यह पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में दर्ज 6.2 फीसद और चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में दर्ज 8.6 फीसद से कम है लेकिन आर्थिक एजेंसियों के अनुमान से ज्यादा है।

IMF, वर्ल्ड बैंक के अनुमान से ज्यादा ग्रोथ

आरबीआई ने एक दिन पहले ही कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था एक दशक तक तेज विकास दर हासिल करने के लिए तैयार है। सांख्यिकीय व कार्यक्रम क्रिन्यावयन मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़े इसी तरफ इशारा करते हैं। विकास दर के आंकड़े आईएमएफ, वर्ल्ड बैंक सरीखी एजेंसियों के अनुमान से भी ज्यादा है। इन्हें फिर से भारतीय इकोनॉमी के लिए अपने अनुमानों में संशोधन करना होगा।

- Advertisement -

ये आंकड़े बताते हैं कि वास्तविक सकल घरेलू उत्पादन (रीयल जीडीपी) का आकार वर्ष 173.82 लाख करोड़ रुपये का रहा है जबकि वर्ष 2022-23 में यह 160.71 लाख करोड़ रुपये का था। इस आधार पर 8.2 फीसद की विकास दर हासिल होने की बात कही गई है। जबकि चालू मूल्य पर आधारित जीडीपी (नॉमिनल) का आकार 296.50 लाख करोड़ रुपये का आंका गया है और इसमें 9.6 फीसद की विकास दर हासिल की गई है।

नॉमिनल जीडीपी के आकलन में वस्तुओं व सेवाओं की मौजूदा कीमतों और महंगाई, ब्याज दरों में बदलाव आदि जैसे मुद्दों को समाहित करते हुए किया जाता है। इस आधार पर जीडीपी की विकास दर वर्ष 2022-23 में 14.2 फीसद रही थी। आम तौर पर रीयल जीडीपी ग्रोथ रेट का ही इस्तेमाल किया जाता है।

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर बना ग्रोथ का की-फैक्टर

अर्थव्यवस्था के लिए यह शुभ संकेत है कि 8.2 फीसद की विकास दर को हासिल करने में सबसे अहम योगदान मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र का है। इसकी वृद्धि दर 9.9 फीसद रही है जो इसके पिछले वित्त वर्ष 2.2 फीसद की गिरावट हुई थी। मैन्युफैक्चरिंग से ही ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होते हैं। खनन क्षेत्र ने भी 7.1 फीसद का बड़ा योगदान दिया है।

कंस्ट्रक्शन में भी 9.9 फीसद की ग्रोथ रही है। इस दौरान कृषि क्षेत्र की विकास दर 4.7 फीसद से घट कर 1.4 फीसद रह गई है। जो सरकार के लिए ¨चता की बात हो सकती है। सभी सेवा सेक्टरों की ग्रोथ रेट भी वर्ष 2022-23 के मुकाबले कम हुई है।

सरकार की तरफ से पिछले दस वर्षों के दौरान आर्थिक विकास दर के जो आंकड़े दिए गए हैं उसके मुताबिक वित्त वर्ष 2019-20 (3.9 फीसद) और वर्ष 2020-21 (कोरोना साल में 5.8 फीसद की गिरावट) के अलावा अन्य वर्षों में 6.5 फीसद या इससे ज्यादा की ही विकास दर रही है। 2020-21 में 9.7 फीसद और बाद के दो वर्षों में 7 व 8.2 फीसद की रफ्तार रही है। भारत लगातार दो वर्षों तक दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज गति से आर्थिक विकास हासिल करने वाला देश बन गया है।

देशी और विदेशी एजेंसियों के अनुमान को देखें को वर्ष 2024-25 में भी यह जारी रहेगा। चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च, 2024) में विकास दर की गति धीमी हुई है। आरबीआइ का आकलन है कि मौजूदा तिमाही (अप्रैल-जून, 2024) में आर्थिक विकास दर 7.1 फीसद रहेगी।

 


Share News

editor May 31, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस में नीट टारगेट बैच 29 जून से, मेगा स्कॉलरशिप का अवसर
बीकानेर
बीकानेर के हमजा खान का राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयन
बीकानेर
राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) का जिला अधिवेशन सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन
बीकानेर
पूगल ग्रामीण सेवा शिविर में 218 राजस्व रिकॉर्ड अशुद्धियां सुधारी गईं
बीकानेर
बीकानेर में जाली नोट मामले का सातवां आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में अवैध डोडा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर कोलायत में जहरीला पदार्थ पीने से युवती की मौत
बीकानेर
बीकानेर पीबीएम में महिला की मौत पर धरना, कार्रवाई की मांग
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों को मिली

Published June 21, 2026
देश-दुनिया

राम मंदिर दान राशि गबन मामले में ट्रस्ट पदाधिकारी भी जांच के दायरे में

Published June 14, 2026
देश-दुनिया

होर्मुज क्षेत्र में भारतीय जहाज पर हमला, सुरक्षा पर चिंता बढ़ी

Published June 11, 2026
देश-दुनिया

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश से राहत, फिर बढ़ेगी गर्मी

Published June 6, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?