Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: महाश्मशान पर शवों का लगा महाजाम, 6 घंटे इंतजार के बाद मिल रहा शवदाह का नंबर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > महाश्मशान पर शवों का लगा महाजाम, 6 घंटे इंतजार के बाद मिल रहा शवदाह का नंबर
देश-दुनिया

महाश्मशान पर शवों का लगा महाजाम, 6 घंटे इंतजार के बाद मिल रहा शवदाह का नंबर

editor
editor Published May 31, 2024
Last updated: 2024/05/31 at 7:48 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

वाराणसी के महाश्मशान मणिकर्णिका पर शवदाह के लिए महाजाम की स्थिति बन गई है। घाट से लेकर गलियों तक शवयात्रियों की भीड़ लगी हुई है। तीन दिनों में तापमान बढ़ने के बाद शवदाह के लिए आने वालों की संख्या में पांच गुना का इजाफा हुआ है। गुरुवार की मध्य रात्रि में तो शवयात्रियों की भीड़ ऐसी उमड़ी की घाट से लकड़ियां और पूजन सामग्री तक की किल्लत हो गई। बीती रात लगभग तीन सौ से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

शुक्रवार की दोपहर तक मणिकर्णिका घाट पर शवदाह के लिए अनवरत कतार लगी रही। तापमान में रिकाॅर्ड बढ़ोत्तरी के बाद मणिकर्णिका घाट पर बीती रात शवदाह करने वालों की लंबी लाइन लग गई थी। हालत यह हो गई कि मैदागिन के साथ ही भैंसासुर घाट से लेकर मणिकर्णिका तक शवयात्री ही नजर आ रहे थे।

जगह कम होने और भीड़ अधिक होने के कारण एक शव को जलाने के लिए पांच से छह घंटे का इंतजार करना पड़ रहा था और दूसरी ओर से शवयात्रियों के आने का सिलसिला भी बना हुआ है। मशान नाथ सेवा समिति के संजय गुप्ता ने बताया कि भीड़ बढ़ने के कारण पहली बार मणिकर्णिका घाट से शवों को हरिश्चंद्र घाट के लिए रवाना कर दिया गया।

महाश्मशाननाथ सेवा समिति के महामंत्री बिहारी लाल गुप्ता ने बताया कि गरमी बढ़ने के कारण दो दिनों में शवदाह के लिए भीड़ का दबाव अचानक बढ़ गया है। बीती रात तो भीड़ अप्रत्याशित हो गई। मणिकर्णिका घाट की ओर जाने वाली गली में से हर दो मिनट में एक शवयात्रा गुजर रही थी।

- Advertisement -

Share News

editor May 31, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सुल्तानपुर-साबरमती स्पेशल ट्रेन चलेगी, राजस्थान के 12 स्टेशनों पर ठहराव
राजस्थान
ऑपरेशन नीलकंठ में 22 हजार नशीले कैप्सूल और गोलियां जब्त
बीकानेर
बाड़मेर सीमा में पाकिस्तानी युवक घुसा, बीएसएफ ने पकड़ा
राजस्थान
महाजन में रहस्यमयी बीमारी से पशुओं की मौत, ग्रामीणों में चिंता
बीकानेर
बीकानेर अस्पतालों में फायर मॉक ड्रिल, आग से बचाव का अभ्यास
बीकानेर
नागणेची माता मंदिर की लिफ्ट खराब, बुजुर्ग श्रद्धालु परेशान
बीकानेर
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा
बीकानेर
मृत समझी गई महिला में लौटी सांसें, परिजन रह गए दंग
दौसा

You Might Also Like

देश-दुनिया

पुराने एंड्रॉयड फोन्स पर WhatsApp होगा बंद, 8 सितंबर 2026 से बड़ा बदलाव

Published May 6, 2026
देश-दुनिया

तमिलनाडु में विजय की एंट्री से बदला खेल, बंगाल में BJP बढ़त

Published May 4, 2026
देश-दुनिया

भारत ने लॉन्च किया दुनिया का पहला ऑप्टो-SAR सैटेलाइट, स्पेस में बड़ी छलांग – National News

Published May 3, 2026
देश-दुनिया

पश्चिम बंगाल में चुनावी तनाव, फाल्टा में विरोध और 285 बूथों पर दोबारा मतदान

Published May 3, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?