Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: डोनाल्ड ट्रंप दोषी क़रार, क्या अब राष्ट्रपति चुनाव लड़ पाएंगे?
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > डोनाल्ड ट्रंप दोषी क़रार, क्या अब राष्ट्रपति चुनाव लड़ पाएंगे?
देश-दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप दोषी क़रार, क्या अब राष्ट्रपति चुनाव लड़ पाएंगे?

editor
editor Published May 31, 2024
Last updated: 2024/05/31 at 6:31 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

एक ऐतिहासिक फ़ैसले में न्यूयॉर्क की अदालत ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हश मनी मामले में दोषी क़रार दिया है.

सज़ा 11 जुलाई को सुनाई जाएगी. ट्रंप ने इस फ़ैसले को शर्मनाक और धांधली वाला बताया है.

अमेरिका के इतिहास में ये पहली बार है, जब किसी पूर्व राष्ट्रपति के ख़िलाफ़ आपराधिक मामला चला और दोषी ठहराया गया हो.

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रचार अभियान चलाने वाली टीम ने फ़ैसले को उचित ठहराते हुए कहा है कि ‘कोई भी क़ानून से ऊपर’ नहीं है.

- Advertisement -

डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं.

दोषी क़रार दिए जाने के बाद ट्रंप के प्रचार अभियान टीम ने उन्हें ‘राजनीतिक बंदी’ के रूप में पेश किया और दावा किया कि इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने चंदा दिया.

सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से बाइडन राष्ट्रपति उम्मीदवार हैं. उनके प्रचार अभियान ने कहा है कि ट्रंप को अभी भी ‘बैलेट से हराना बाकी’ है.

ट्रंप पर 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनावों से पहले पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप रहने के बदले पैसों का भुगतान करने (हश मनी) की बात छिपाने और अपने कारोबारी रिकॉर्ड में हेरफेर करने के 34 आरोप हैं.

ट्रंप ने दस्तावेज़ों में हेरफेर के खुद पर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने स्टॉर्मी डेनियल के साथ यौन संबंध से भी इनकार किया है.

क्या ट्रंप चुनाव लड़ सकते हैं?

दोषी क़रार दिए जाने के बावजूद ट्रंप इसी साल नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में उम्मीदवार बने रह सकते हैं.

अमेरिकी संविधान में राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए अपेक्षाकृति न्यूनतम पात्रता की ज़रूरत होती है, जैसे कि उम्र कम से कम 35 साल हो, अमेरिका का आजन्म नागरिक हो और अमेरिका में कम से 14 साल रहा हो.

आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने से रोकने वाला कोई क़ानून नहीं है, जेल में बंद व्यक्ति भी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ सकता है.


Share News

editor May 31, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सुल्तानपुर-साबरमती स्पेशल ट्रेन चलेगी, राजस्थान के 12 स्टेशनों पर ठहराव
राजस्थान
ऑपरेशन नीलकंठ में 22 हजार नशीले कैप्सूल और गोलियां जब्त
बीकानेर
बाड़मेर सीमा में पाकिस्तानी युवक घुसा, बीएसएफ ने पकड़ा
राजस्थान
महाजन में रहस्यमयी बीमारी से पशुओं की मौत, ग्रामीणों में चिंता
बीकानेर
बीकानेर अस्पतालों में फायर मॉक ड्रिल, आग से बचाव का अभ्यास
बीकानेर
नागणेची माता मंदिर की लिफ्ट खराब, बुजुर्ग श्रद्धालु परेशान
बीकानेर
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा
बीकानेर
मृत समझी गई महिला में लौटी सांसें, परिजन रह गए दंग
दौसा

You Might Also Like

देश-दुनिया

पुराने एंड्रॉयड फोन्स पर WhatsApp होगा बंद, 8 सितंबर 2026 से बड़ा बदलाव

Published May 6, 2026
देश-दुनिया

तमिलनाडु में विजय की एंट्री से बदला खेल, बंगाल में BJP बढ़त

Published May 4, 2026
देश-दुनिया

भारत ने लॉन्च किया दुनिया का पहला ऑप्टो-SAR सैटेलाइट, स्पेस में बड़ी छलांग – National News

Published May 3, 2026
देश-दुनिया

पश्चिम बंगाल में चुनावी तनाव, फाल्टा में विरोध और 285 बूथों पर दोबारा मतदान

Published May 3, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?