Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: केजरीवाल का BJP पर वार, योगी को हटाने की कर रहे साजिश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > केजरीवाल का BJP पर वार, योगी को हटाने की कर रहे साजिश
देश-दुनियाराजनीति

केजरीवाल का BJP पर वार, योगी को हटाने की कर रहे साजिश

editor
editor Published May 11, 2024
Last updated: 2024/05/11 at 5:09 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। कल केजरीवाल जेल से बाहर आए। जिसके बाद आज सीएम हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। आप कार्यालय में सीएम केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जमकर भाजपा पर निशाना साधा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सबको मेरा प्रणाम। 50 दिन बाद सीधा जेल से आपके पास आया हूं, अच्छा लग रहा है। बजरंगबली की कृपा है। आप के शीर्ष नेताओं को जेल भेजा गया। आप कुचलने में पीएम ने कसर नहीं छोड़ी। मेरे को इन्होंने जेल भेज दिया। सबसे चोर लोगों को इन्होंने अपनी पार्टी में शामिल कर लिया।

‘योगी आदित्यनाथ की राजनीति खत्म करेगी भाजपा’

केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मानते हैं कि भाजपा को चुनौती आम आदमी पार्टी देगी। पीएम मोदी ने एक खतरनाक मिशन शुरू किया है और वो है वन नेशन वन लीडर। इसके तहत वो सभी देश के नेताओं को ख़त्म करना चाहते हैं, सारे विपक्ष के नेताओं को जेल में डाल देंगे और सभी भाजपा के नेताओं को निपटा देंगे, उनकी राजनीति खत्म कर देंगेI मुझसे लिखवा लो- कुछ दिनों बाद ममता बनर्जी, स्टालिन, उद्धव ठाकरे, तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के सभी नेता जेल में होंगेI यूपी के मुख्मंत्री योगी आदित्यनाथ की राजनीति खत्म करने की साजिश की जा रही है। भाजपा जीत जाएगी तो योगी आदित्यनाथ की राजनीति खत्म करेंगे।

- Advertisement -

भाजपा ने अपने नेताओं का सफाया किया: केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार से लड़ाई लड़नी है तो केजरीवाल से सीखो। मैंने अपने नेता को भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई को सौंप दिया था। तानाशाह जनतंत्र खत्म करना चाहता है। देश को तानाशाह से बचाने का वक्त है। भाजपा ने अपने नेताओं का सफाया किया है। मुरली मनोहर जोशी और लालकृष्ण आडवाणी को रिटायर किया गया। इन्होंने रमन सिंह, शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे, मनोहर लाल की राजनीति को खत्म कर दिया है। अब अगला नंबर योगी आदित्यनाथ का है। ये चुनाव यह जीत गए तो दो महीने में यूपी का मुख्यमंत्री बदल दिया जाएगा। जो तानाशाही है। देश के सभी नेताओं को पीएम खत्म करना चाहते हैं।

मोदी अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं; केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि मैं 140 करोड़ लोगों का साथ चाहता हूं। इस देश को बचाना है। मैं लोकतंत्र को बचाना चाहता हूं। मैं मंत्री, मुख्यमंत्री बनने नहीं आया नौकरी छोड़कर यहां आया हूं। मेरा देश के लिए सबकुछ कुर्बान है। ये इंडिया गठबंधन से पूछते हैं कि प्रधानमंत्री कौन होगा? मैं भाजपा से पूछता हूं कि इनका प्रधानमंत्री कौन होगा? 2014 में मोदी ने खुद नियम बनाया था कि 75 साल की उम्र के बाद भाजपा नेता रिटायर हो जायेंगे। मोदी जी अगले साल 17 सितंबर को 75 साल के हो रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि मोदी जी, क्या आप अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं?


Share News

editor May 11, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेलते समय फंदा गले में फंसने से आठ वर्षीय बालिका की मौत
बीकानेर
चिटफंड और निवेश योजना के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप
बीकानेर
पट्टा बनवाने के नाम पर 13 लाख की ठगी, मामला दर्ज
बीकानेर
मातृभाषा और बाल साहित्य पर प्रज्ञालय संस्थान में गोष्ठी आयोजित
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में 8 मई को दो घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
सुल्तानपुर-साबरमती स्पेशल ट्रेन चलेगी, राजस्थान के 12 स्टेशनों पर ठहराव
राजस्थान
ऑपरेशन नीलकंठ में 22 हजार नशीले कैप्सूल और गोलियां जब्त
बीकानेर
बाड़मेर सीमा में पाकिस्तानी युवक घुसा, बीएसएफ ने पकड़ा
राजस्थान

You Might Also Like

देश-दुनिया

पुराने एंड्रॉयड फोन्स पर WhatsApp होगा बंद, 8 सितंबर 2026 से बड़ा बदलाव

Published May 6, 2026
देश-दुनिया

तमिलनाडु में विजय की एंट्री से बदला खेल, बंगाल में BJP बढ़त

Published May 4, 2026
देश-दुनिया

भारत ने लॉन्च किया दुनिया का पहला ऑप्टो-SAR सैटेलाइट, स्पेस में बड़ी छलांग – National News

Published May 3, 2026
देश-दुनिया

पश्चिम बंगाल में चुनावी तनाव, फाल्टा में विरोध और 285 बूथों पर दोबारा मतदान

Published May 3, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?