Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नेपाल के 100 रुपये के नोटों पर नए नक़्शे से भारत क्यों है ख़फ़ा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > नेपाल के 100 रुपये के नोटों पर नए नक़्शे से भारत क्यों है ख़फ़ा
देश-दुनिया

नेपाल के 100 रुपये के नोटों पर नए नक़्शे से भारत क्यों है ख़फ़ा

editor
editor Published May 7, 2024
Last updated: 2024/05/07 at 10:10 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

नेपाल के नए नक़्शे के साथ जारी किए जाने वाले 100 रुपये के नोटों की छपाई को लेकर भारत की नाराज़गी पर प्रधानमंत्री पुष्प कुमार दाहाल ‘प्रचंड’ की सरकार ने कहा है कि इस फ़ैसले में नया कुछ नहीं है.

नेपाल सरकार की प्रवक्ता और प्रचंड कैबिनेट में सूचना एवं संचार मंत्री रेखा शर्मा ने कहा है कि ये एक नियमित प्रक्रिया है.

बीबीसी न्यूज़ नेपाली से बात करते हुए उन्होंने कहा, “नेपाल राष्ट्र बैंक में पुराने नक़्शों वाले बैंक नोट ख़त्म होने वाले हैं, इसलिए उन्हें नए नोट छापने की अनुमति दी गई है.”

उन्होंने कहा, “हमारे पास 100 के पुराने नोट खत्म होने वाले हैं. चूंकि पिछले डिज़ाइन में पुराना नक़्शा था, इसलिए जब हमने उसे छापा तो ऐसा लगा जैसे हमें नए नक़्शे के बारे में मालूम नहीं है. यह एक नियमित प्रक्रिया है क्योंकि नोटों के डिज़ाइन को बदलने का निर्णय कैबिनेट को लेना है. इससे अधिक कुछ नहीं, नेपाल सरकार के इस फ़ैसले पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, “नए नोटों में दोनों देशों के बीच विवादित क्षेत्र का नक़्शा शामिल करने के नेपाल के एकतरफ़ा फ़ैसले का वास्तविक स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ेगा.”

- Advertisement -

उन्होंने आगे कहा, “हमारी स्थिति बहुत स्पष्ट है. हम एक स्थापित मंच से अपनी सीमाओं के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन इस बीच, उन्होंने जो एकतरफ़ा फैसला लिया, वह हमारे बीच की स्थिति या उस जगह की वास्तविकता को नहीं बदल सकतापिछले गुरुवार की कैबिनेट बैठक में नेपाल राष्ट्र बैंक को देश के नए नक़्शे के साथ सौ रुपये के नोट छापने की मंज़ूरी देने का फ़ैसला किया गया था.

एक और जहां नेपाल सरकार के इस फ़ैसले से भारत सरकार में नाराज़गी है, वहीं नेपाल के ही कूटनीति और अर्थव्यवस्था के कुछ विशेषज्ञों ने भी इसे प्रचंड सरकार का ‘अपरिपक्व’ क़दम बताया है.

नेपाल ने साल 2020 के जून महीने में देश का आधिकारिक मानचित्र जारी किया था जिसमें कालापानी, लिम्पियाधुरा और लिपुलेख को दिखाया गया है.

इसी महीने नेपाल ने संविधान में संशोधन किया और उसके बाद से देश के आधिकारिक दस्तावेज़ों और मोहरों में नए नक़्शे का इस्तेमाल किया जा रहा है.

कुछ विशेषज्ञों के अनुसार, सरकार का ये फ़ैसला, “केवल लोकप्रियता के लिए लिया गया” था.

विशेषज्ञों ने कहा कि चार साल पहले जारी नेपाल के नए नक़्शे को कोई ख़ास अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं मिल पाई है..


Share News

editor May 7, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेलते समय फंदा गले में फंसने से आठ वर्षीय बालिका की मौत
बीकानेर
चिटफंड और निवेश योजना के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप
बीकानेर
पट्टा बनवाने के नाम पर 13 लाख की ठगी, मामला दर्ज
बीकानेर
मातृभाषा और बाल साहित्य पर प्रज्ञालय संस्थान में गोष्ठी आयोजित
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में 8 मई को दो घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
सुल्तानपुर-साबरमती स्पेशल ट्रेन चलेगी, राजस्थान के 12 स्टेशनों पर ठहराव
राजस्थान
ऑपरेशन नीलकंठ में 22 हजार नशीले कैप्सूल और गोलियां जब्त
बीकानेर
बाड़मेर सीमा में पाकिस्तानी युवक घुसा, बीएसएफ ने पकड़ा
राजस्थान

You Might Also Like

देश-दुनिया

पुराने एंड्रॉयड फोन्स पर WhatsApp होगा बंद, 8 सितंबर 2026 से बड़ा बदलाव

Published May 6, 2026
देश-दुनिया

तमिलनाडु में विजय की एंट्री से बदला खेल, बंगाल में BJP बढ़त

Published May 4, 2026
देश-दुनिया

भारत ने लॉन्च किया दुनिया का पहला ऑप्टो-SAR सैटेलाइट, स्पेस में बड़ी छलांग – National News

Published May 3, 2026
देश-दुनिया

पश्चिम बंगाल में चुनावी तनाव, फाल्टा में विरोध और 285 बूथों पर दोबारा मतदान

Published May 3, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?