Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बड़ी खबर – 800 रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर, सीनियर डॉक्टर संभालेंगे ओपीडी-ओटी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Health > बड़ी खबर – 800 रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर, सीनियर डॉक्टर संभालेंगे ओपीडी-ओटी
Healthhospitalराजस्थान

बड़ी खबर – 800 रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर, सीनियर डॉक्टर संभालेंगे ओपीडी-ओटी

editor
editor Published April 13, 2024
Last updated: 2024/04/13 at 9:52 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

मेडिकल कॉलेज के करीब 800 रेजिडेंट डॉक्टर शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। वे जयपुर के कांवटिया हॉस्पिटल के तीन रेजिडेंट डॉक्टरों को एपीओ करने का विरोध कर रहे हैं। रेजिडेंट डॉक्टरों की प्रदेश स्तरीय हड़ताल को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने सीनियर डॉक्टरों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को ओपीडी में आने वाले और वार्डों में भर्ती मरीजों को देखने की जिम्मेदारी भी सीनियर डॉक्टरों के हवाले रहेगी। डॉक्टरों की कमी के बीच रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के कारण मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने सीएमएचओ से डॉक्टरों का जाब्ता भेजने को कहा है। रेजिडेंट्स डॉक्टर एसोसिएशन ने शुक्रवार को भी विरोध स्वरूप सुबह आठ से दस बजे तक कार्य बहिष्कार किया। हालांकि दो घंटे किए गए कार्य बहिष्कार का मरीजों पर कोई खास असर देखने को नहीं मिला। लेकिन शनिवार से हालात बिगड़ सकते हैं। शुक्रवार को पीबीएम में 6500 मरीज ओपीडी में आए।

इमरजेंसी में भी नहीं देंगे सेवाएं

रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिजीत यादव ने बताया कि पिछले लंबे अर्से से सरकार डॉक्टरों को मोहरा बना रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जयपुर के कांवटिया हॉस्पिटल में तीन डॉक्टरों को एपीओ करने के विरोध में एसोसिएशन ने जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट्स डॉक्टर्स का समर्थन किया है। शनिवार से मेडिकल कॉलेज के अधीन करीब 800 रेजिडेंट और सीनियर रेजिडेंट्स डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। पीबीएम सहित जिले की सभी सरकारी हॉस्पिटल में रेजिडेंट डॉक्टर इमरजेंसी सेवाएं भी नहीं देंगे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सीनियर रेजिडेंट्स ने भी हड़ताल का समर्थन कर दिया।

डॉक्टरों की हड़ताल का कारण :

- Advertisement -

पिछले दिनों जयपुर की कांवटिया हॉस्पिटल में एक महिला को प्रसव पीड़ा के बावजूद उसे भर्ती करने की बजाय दूसरे हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। महिला का प्रसव खुले में ही हो गया। सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हॉस्पिटल के तीन डॉक्टरों को एपीओ कर दिया। इसके विरोध में शनिवार से प्रदेश के सभी हॉस्पिटल में रेजिडेंट्स डॉक्टरों के हडताल पर जाने की घोषणा कर दी।

• रेजिडेंट्स और सीनियर रेजिडेंट्स डॉक्टरों की हड़ताल के बीच हॉस्पिटल में आने वाले और भर्ती मरीजों को परेशान नहीं होने देंगे। सीनियर डॉक्टर मुस्तैदी से मरीजों की देख-रेख करेंगे। आवश्यक ऑपरेशन को भी किया जाएगा। सीएमएचओ को भी डॉक्टरों का अतिरिक्त जाब्ता भेजने के निर्देश दिए हैं।


Share News

editor April 13, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए बीकानेर के स्काउट-गाइड चयनित
बीकानेर
सूटकेस से सोने के आभूषण चोरी, गजनेर थाने में मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में उधार रुपये नहीं देने पर भड़के युवक ने महिला पर किया जानलेवा हमला
बीकानेर
औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात
बीकानेर
लॉरेंस गैंग से जुड़ा आरोपी बीकानेर में गिरफ्तार
बीकानेर
अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन में डॉ. श्वेत गोस्वामी ने दिया प्रभावशाली मुख्य वक्तव्य…
बीकानेर राजस्थान
कोटगेट पर गरजा कांग्रेस का विरोध, माफी की मांग तेज
बीकानेर
राजस्थान में मुफ्त सोलर योजना, 150 यूनिट तक बिजली फ्री
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन में डॉ. श्वेत गोस्वामी ने दिया प्रभावशाली मुख्य वक्तव्य…

Published April 29, 2026
राजस्थान

ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी का जाल, पुलिस का अलर्ट – Rajasthan News

Published April 26, 2026
राजस्थान

राजस्थान में तेज गर्मी का कहर, पारा 44 डिग्री के करीब

Published April 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान स्कूलों में पासबुक पर लगी रोक हटी, पढ़ाई को मिली राहत

Published April 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?