Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: क्या राजस्थान के सभी ज़िलों में एक समान होंगी पेट्रोल-डीज़ल दरें? जानें इस वक्त की बड़ी खबर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > क्या राजस्थान के सभी ज़िलों में एक समान होंगी पेट्रोल-डीज़ल दरें? जानें इस वक्त की बड़ी खबर
जयपुरराजस्थान

क्या राजस्थान के सभी ज़िलों में एक समान होंगी पेट्रोल-डीज़ल दरें? जानें इस वक्त की बड़ी खबर

editor
editor Published March 15, 2024
Last updated: 2024/03/15 at 1:17 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

Khabar 21। सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री कार्यालय में गुरुवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में पूरे प्रदेश में पेट्रोल-डीज़ल की दर एक समान रखने को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक के बाद हुई प्रेस ब्रीफिंग में बताया गया कि सरकार ने तय किया है कि अलग-अलग जिलों में पेट्रोल व डीजल की दरों में न्तर की विसंगति को दूर किया जाएगा।

हालांकि आज सुबह कई ज़िलों में पेट्रोल-डीज़ल अलग-अलग दरों में बिकता नज़र आया। ऐसे में ये कवायद कब तक और कैसे होगी इस बारे में अभी संशय बना हुआ है।

सराहनीय है ऐसा प्रयास: बगई

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनीत बगई ने ‘पत्रिका’ से बातचीत में बताया कि राजस्थान के सभी ज़िलों में पेट्रोल-डीज़ल की दर एक समान रखने की अगर सरकार पहल करती है तो ये सराहनीय कदम होगा। उन्होंने कहा कि सभी ज़िलों में पेट्रोल-डीज़ल के दाम एक समान रखना ना सिर्फ मुनासिब है बल्कि कई मायनों में तर्क संगत भी है।

- Advertisement -

देश भर में लागू हो ‘वन नेशन, वन रेट’

बगई ने कहा कि सरकार के स्तर पर होने वाली हर बैठक में पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन प्रदेश में पेट्रोल-डीज़ल की दर एक समान रखने की बात उठा चुका है। राज्य सरकार यदि इस तरह की पहल करती है, तो ऐसी व्यवस्था करने वाला राजस्थान पहला राज्य होगा। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन तो देश में ‘वन नेशन, वन रेट’ व्यवस्था कर देशभर में पेट्रोल-डीज़ल के दाम एक समान करने का भी समर्थन करती आई है।

राजस्थान सरकार ने ये लिया है फैसला

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के सीमावर्ती और दूरस्थ जिलोें में लोगों को पेेट्रोल और डीजल की दरें करीब 5 रूपए तक अधिक देनी पड़ रही थीं, साथ ही ऑयल मार्केटिंग कम्पनियों के डीलरों को भी इस विसंगति के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारन्टी को पूरा करते हुए राज्य सरकार ने पेट्रोल तथा डीजल की वेट दर में 2 प्रतिशत कमी की है।

केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी के निर्देशानुसार दूरस्थ जिलों के लिए डिपो से पेट्रोल पंप तक तेल परिवहन के मूल्य में भी कमी की गई है। इस निर्णय से प्रदेश में पेट्रोल पर 1 रुपए 40 पैसे से लेकर 5 रुपए 30 पैसे प्रति लीटर तक और डीजल पर 1 रुपए 34 पैसे से लेकर 4 रुपए 85 पैसे प्रति लीटर तक की कमी आएगी।

नई दरें 15 मार्च 2024 को सुबह 6 बजे से प्रभावी हो गई हैं। आमजन को यह राहत प्रदान करने से राज्य सरकार पर 1500 करोड़ रूपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

पेट्रोलियम डीलर्स की ओर से जारी नई रेट लिस्ट-

जयपुर

पेट्रोल: 104.90

डीज़ल : 90.37

अलवर

पेट्रोल : 105.57

डीज़ल : 90.96

जोधपुर

पेट्रोल : 104.69

डीज़ल : 90.19

चित्तौड़गढ़

पेट्रोल : 104.53

डीज़ल: 90.04

रायसिंहनगर

पेट्रोल : 106.27

डीज़ल : 91.62

हनुमानगढ़

पेट्रोल : 106.28

डीज़ल : 91.62


Share News

editor March 15, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर रेल मंडल में सिग्नल कर्मचारियों को मिले डिजिटल टैबलेट
बीकानेर
चलती बस में महिला के बैग से जेवर और नकदी चोरी
बीकानेर
राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव
राजस्थान
कोटगेट आरयूबी प्रोजेक्ट पर बैठक, दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य
बीकानेर
बीछवाल खुला बंदी शिविर से कैदी फरार, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर
भजनलाल कैबिनेट बैठक में तबादलों और खर्च कटौती पर चर्चा संभव
बीकानेर
25 मई को बीकानेर आएंगे अमित शाह, दो दिन रहेगा दौरा
बीकानेर
नसबंदी ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान में मौसम बदलेगा, गर्मी के बीच बारिश और आंधी के आसार

Published May 22, 2026
राजस्थान

ईंधन में लगी चिंगारी बनी तबाही, गांव में अफरा-तफरी

Published May 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान में ‘CJP’ का क्रेज बढ़ा, युवाओं का जबरदस्त समर्थन

Published May 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?