Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में इन दो नए जिलों को लेकर आया बड़ा अपडेट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > राजस्थान में इन दो नए जिलों को लेकर आया बड़ा अपडेट
जयपुरराजस्थान

राजस्थान में इन दो नए जिलों को लेकर आया बड़ा अपडेट

editor
editor Published March 15, 2024
Last updated: 2024/03/15 at 9:13 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

Khabar 21। कांग्रेस राज में बनाए गए 17 जिलों में से दो जिलों को पुलिस ने अव्यवहारिक माना है। पुलिस मुख्यालय ने सरकार को दूदू और खैरथल-तिजारा से पुलिस जिले का दर्जा हटाने की राय दी है। गृह विभाग ने इस पर अभी अन्तिम निर्णय नहीं लिया है। पुलिस मुख्यालय को जवाब दिया है कि सभी नए रेवन्यू जिलों की समीक्षा की जा रही है, उसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा।

दरअसल, सरकार ने ही पुलिस से दूदू और खैरथल तिजारा जिले को लेकर टिप्पणी मांगी थी। इस पर पुलिस ने यह राय दी है। पुनर्गठन शाखा की ओर से भेजे जवाब में बताया कि दूदू में मात्र तीन थाने हैं। यहां वृत्ताधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक तीनों का कार्यक्षेत्र समान है। ऐसे में पुलिस जिले का औचित्य नहीं है। पुलिस जिले के लिए भारी बंदोबस्त करने होते हैं, जो मात्र तीन थाना क्षेत्र के लिए उपयुक्त नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में अपराध भी अपेक्षाकृत कम हैं। दूदू में तीन थाने दूदू, फागी व मौजमाबाद हैं। इसमें भी मौजमाबाद थाना वर्ष 2023 के उसी बजट में बनाया गया है, जिस बजट में दूदू को जिला बनाने की घोषणा की गई थी। तीनों थानों में वर्ष 2023 में 1,396 एफआईआर दर्ज हुई हैं।

इसी तरह खैरथल-तिजारा को लेकर भी कहा है कि पहले से भिवाड़ी पुलिस जिला बना हुआ है। अपराध पंजीकरण के मुताबिक भिवाड़ी बड़ा जिला है। खैरथल-तिजारा को पुलिस जिला बनाना क्षेत्र की जनसंख्या, आबादी व अपराध के हिसाब से व्यवहारिक नहीं है। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में पांच थाने हैं। मुंडावर, कोटकासिम, खैरथल, ततारपुर व किशनगढ़ बास एक ही पुलिस सर्कल के अधीन है। जबकि भिवाड़ी में आठ थाने हैं। ऐसे में खैरथल-तिजारा जिला भिवाड़ी में ही शामिल किया जाना चाहिए।

निजी कॉलेज में एसपी कार्यालय और फार्म हाउस पर आवास

- Advertisement -

खैरथल पुलिस अधीक्षक का कार्यालय एक निजी कॉलेज में खोला गया है। वहीं उनका आवास क्षेत्र के एक फार्म हाउस पर है। दोनों किराए पर बताए गए हैं। इसी तरह दूदू एसपी कार्यालय वहां पहले से कार्यरत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय के एक कमरे में बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय में चर्चा भी है कि दूदू खैरथल जैसे कुछ जिलों में कोई आईपीएस अपनी पोस्टिंग नहीं चाहता।

दोनों जिलों में नहीं लगाए थे एसपी

नई सरकार ने एसपी स्तर की पहली तबादला सूची में दूदू और खैरथल-तिजारा से एसपी हटा दिए थे। दूदू का जिम्मा एसपी जयपुर ग्रामीण शांतनु कुमार व खैरथल-तिजारा का जिम्मा भिवाड़ी एसपी अनिल कुमार को दिया गया था। दूसरी सूची में भिवाड़ी एसपी जयेष्ठा मैत्रयी को बनाया गया। इसी सूची में खैरथल-तिजारा का अतिरिक्त जिम्मा जयेष्ठा मैत्रयी को दिया गया। इसके बाद आई सूची में वर्ष 2020 बैच के आईपीएस मनीष चौधरी को खैरथल-तिजारा का एसपी बनाया गया। जबकि दूदू का अतिरिक्त जिम्मा जयपुर ग्रामीण एसपी के पास ही है।

सरकार की ओर से दो जिलों को लेकर टिप्पणी मांगी गई थी। उसके जवाब में दूदू और खैरथल तिजारा जिले पर राय दी गई है।

यू आर साहू, पुलिस महानिदेशक राजस्थान


Share News

editor March 15, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बीकानेर के दो शिक्षण संस्थान सीज
बीकानेर
भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित
राजस्थान
25 हजार ट्रामाडोल गोलियों के मामले में दो दोषियों को 12-12 साल की सजा
बीकानेर
बीकानेर में 36 हजार से अधिक एनर्जी ड्रिंक कैन जब्त
बीकानेर
बीकानेर में कल इन इलाकों में डेढ़ घंटे बिजली रहेगी बाधित
बीकानेर
कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनें महिलाएं, ब्यूटी कोर्स का समापन
बीकानेर
परिवहन समस्याओं पर अधिवक्ताओं ने आरटीओ अधिकारी से की चर्चा
बीकानेर
भामाशाह मुंधड़ा फाउंडेशन लगाएगा विशाल निशुल्क ऑर्थोपेडिक शिविर
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
जयपुर

भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन बोरीवली तक ही चलेगी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?