Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में पेट्रोल पंप की हड़ताल खत्म, सरकार से बातचीत के बाद एसोसिएशन ने लिया फैसला, पढ़े खबर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > राजस्थान में पेट्रोल पंप की हड़ताल खत्म, सरकार से बातचीत के बाद एसोसिएशन ने लिया फैसला, पढ़े खबर
जयपुरराजस्थान

राजस्थान में पेट्रोल पंप की हड़ताल खत्म, सरकार से बातचीत के बाद एसोसिएशन ने लिया फैसला, पढ़े खबर

editor
editor Published March 11, 2024
Last updated: 2024/03/11 at 10:20 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

Khabar 21। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने अपनी हड़ताल सोमवार को वापस ले ली. उन्होंने पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए वैट (VAT) में कटौती की मांग करते हुए हड़ताल बुलाई थी जो सरकार के साथ बातचीत के बाद वापस ले ली गई है. एसोसिशन ने 11 मार्च सुबह 6 बजे से अपनी हड़ताल वापस ले ली है.

जयपुर जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर डीलर्स की मांगों को देखते हुए जिले में हड़ताल की गई थी. इस हड़ताल में जयपुर जिले के सभी डीलर्स ने भाग लिया और हड़ताल पूरी तरह सफल रही.

सरकार और एसोसिएशन में एक घंटे चली बातचीत एसोसिशन ने कहा कि रविवार दोपहर 12 बजे सरकार की ओर से बातचीत के लिए बुलाया गया था जिस बैठक में आरपीडीए के कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र सिंह भाटी, सुनीत बगई, विजय मीणा और जयपुर जिलाध्यक्ष लादू सिंह, सचिव अमित सरावगी और जयपुर डीलर संदीप भारद्वाज मौजूद थे

मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दिया आश्वासन

- Advertisement -

सरकार की ओर से मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, आनंदी, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार के सचिव और वित्त विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे. बातचीत लगभग एक घंटे चली और पूरी तरह सकारात्मक रही. राज्यवर्धन सिंह जी ने हमारी बातों को अच्छे से समझा और हमें आश्वस्त किया कि हमारी मांगों पर सरकार सकारात्मक कदम उठाएगी और उन्होंने जनता को परेशानी से बचाने के लिए हड़ताल वापस लेने की अपील की.

जयपुर में निकाली जाएगी मौन रैली

एसोसिएशन ने कहा कि सरकार की ओर से मिले आश्वसान के बाद जनता की सुविधाओं और वार्षिक परीक्षा को देखते हुए जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिशएन ने 11 मार्च सुबह 6 बजे से अपनी हड़ताल वापस लेने की घोषणा की है. हालांकि आरपीडीए सोमवार को स्टैच्यू सर्किल से सचिवालय तक मौन रैली निकालेगी जो कि पहले से घोषित थी. जिसमें जयपुर जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन भी हिस्सा लेगा.


Share News

editor March 11, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बीकानेर के दो शिक्षण संस्थान सीज
बीकानेर
भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित
राजस्थान
25 हजार ट्रामाडोल गोलियों के मामले में दो दोषियों को 12-12 साल की सजा
बीकानेर
बीकानेर में 36 हजार से अधिक एनर्जी ड्रिंक कैन जब्त
बीकानेर
बीकानेर में कल इन इलाकों में डेढ़ घंटे बिजली रहेगी बाधित
बीकानेर
कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनें महिलाएं, ब्यूटी कोर्स का समापन
बीकानेर
परिवहन समस्याओं पर अधिवक्ताओं ने आरटीओ अधिकारी से की चर्चा
बीकानेर
भामाशाह मुंधड़ा फाउंडेशन लगाएगा विशाल निशुल्क ऑर्थोपेडिक शिविर
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
जयपुर

भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन बोरीवली तक ही चलेगी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?