Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भाजपा सरकार का पूर्व कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोला: पाप किया है तो भुगतना भी पड़ेगा।
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > भाजपा सरकार का पूर्व कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोला: पाप किया है तो भुगतना भी पड़ेगा।
जयपुरराजनीतिराजस्थान

भाजपा सरकार का पूर्व कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोला: पाप किया है तो भुगतना भी पड़ेगा।

editor
editor Published January 25, 2024
Last updated: 2024/01/25 at 10:51 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार के मामले पर बुधवार को विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए तो कांग्रेस विधायकों ने वेल में आकर जमकर हंगामा किया। इस बीच मंत्री चौधरी ने कह दिया कि जिन चोरों ने घोटाला किया, उन्हें नहीं छोड़ेंगे। जो भी इसमें दोषी होगा उस हम जेल में डालेंगे। पाप किया है तो भुगतना भी पड़ेगा। ठेकेदारों से पाई पाई की वसूली करेंगे। इसमें अभी तक ईडी की ही एंट्री हुई, जरूरत पड़ी तो सीबीआई भी जांच करेगी। इस दौरान प्रश्नों के जवाब चलते रहे और हंगामे के बीच ही प्रश्नकाल समाप्त हो गया।

भाजपा विधायक जसवंत यादव ने जल जीवन मिशन के भ्रष्टाचार की जांच कराने के संबंध में सवाल पूछा। इस पर मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने जवाब दिया कि जल जीवन मिशन में पिछली सरकार में जितना भ्रष्टाचार हुआ है, उतना आजादी के बाद कभी नहीं हुआ। लूटा तो लूटा, उलटे हम इस मिशन में देश में 35वें स्थान पर आ गए। मामला उजागर होने लगा तो अफसरों को एपीओ करने का खेल चला। अब चोरों की पैरवी कर रहे हो।

मंत्री के आरोपों पर जब कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह डोटासरा बोलने लगे तो विधानसभाध्यक्ष ने उन्हें रोक दिया। इस पर कांग्रेस विधायक नाराज हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। ‘पर्ची सरकार जवाब दो’ का नारा लगाते हुए कांग्रेस विधायक वेल में आ गए। प्रश्नकाल खत्म होते ही कांग्रेस विधायक अपनी सीट पर जाकर बैठ गए।

ईडी डाल चुकी रेड

- Advertisement -

जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार को लेकर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की रेड हो चुकी है। पूर्व मंत्री से लेकर आईएएस के घर-कार्यालय में जांच की गई। मिशन के तहत हुए काम में गंभीर गड़बड़ियां हुई। काम पूरा नहीं हुआ, लेकिन का भुगतान तक कर दिया गया। सामान निर्धारित मान गुणवत्ता का मिला।


Share News

editor January 25, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीबीएम रोड पर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का बड़ा अभियान, 143 आरोपी एक दिन में गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में 28 अप्रैल को रोजगार शिविर, युवाओं को मिलेगा मौका
बीकानेर
गुरुवार को इन इलाकों में दो घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
करणी सिंह जयंती पर खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह
बीकानेर
पलाना के पास ट्रेन हादसे में व्यक्ति की मौत, पहचान जारी
बीकानेर
रिहायशी इलाके में शराब दुकान का विरोध, लोगों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर
शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मामला
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान स्कूलों में पासबुक पर लगी रोक हटी, पढ़ाई को मिली राहत

Published April 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बढ़ी गर्मी: कई शहरों में 40°C पार, हीटवेव अलर्ट

Published April 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान कर्मचारियों का डीए बढ़ने के संकेत, 60% तक पहुंच सकता – Rajasthan News

Published April 19, 2026
राजस्थान

गहलोत का मोदी पर हमला, लोकसभा भंग करने की दी चुनौती – Rajasthan News

Published April 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?