Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: CM ने सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर जारी किए नए आदेश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > CM ने सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर जारी किए नए आदेश
जयपुरराजस्थान

CM ने सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर जारी किए नए आदेश

editor
editor Published January 22, 2024
Last updated: 2024/01/22 at 2:14 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर नए आदेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी के लिए सहज और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में भी समुचित सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जमीनी स्तर पर जानकारियां जुटाकर विद्यालयों तथा आंगनबाड़ियों के सुदृढ़ीकरण की योजनाएं तैयार करें ताकि उनके बेहतर परिणाम सामने आ सकें।

पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था की जाए

मुख्यमंत्री रविवार को ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर स्कूल शिक्षा विभाग की 100 दिवसीय कार्ययोजना के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा में सुधार अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है। अधिकारी यह प्रयास करें कि विद्यार्थियों और जनता के हित में बेहतर योजनाएं तैयार कर क्रियान्वित की जाएं। शर्मा ने कहा कि राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियां अन्य राज्यों से अलग है। प्रदेश में गांव, ढाणियां दूर-दराज के क्षेत्रों तक विस्तृत हैं। इन दूर-दराज क्षेत्र के विद्यालयों में भी आवश्यकतानुसार पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था की जाए ताकि कोई भी शिक्षा से वंचित नहीं रहे।

विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक टूर आयोजित किए जाएं

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर अन्य राज्यों की तुलना में अच्छा है इसे और अधिक बेहतर बनाने पर फोकस करना होगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक टूर आयोजित किए जाएं। इससे उन्हें काफी कुछ नया सीखने को मिलेगा और उनके पारस्परिक सम्बन्ध भी मजबूत होंगे। शर्मा ने कहा कि प्रत्येक शनिवार को होने वाले ‘नो बैग डे’ के लिए पूर्व से ही रूपरेखा तय होनी चाहिए कि इस दिन विद्यार्थियों को क्या सिखाया जाएगा।

उन्होंने ‘नो बैग डे’ पर विद्यार्थियों को महापुरूषों और संविधान के साथ ही अलग-अलग विषयों की जानकारी देने की आवश्यकता जाहिर की ताकि उनके जीवन की दिशा तय हो सके। वहीं, मुख्यमंत्री ने व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, वोकल फॉर लोकल और राज्य के विभिन्न स्थलों के सुप्रसिद्ध उत्पादों की जानकारी के समावेश के भी निर्देश दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पाठ्य पुस्तक मंडल द्वारा सही तरह से आंकलन के बाद ही पुस्तकों का प्रकाशन किया जाए। मुख्यमंत्री ने निजी विद्यालयों के नियमित निरीक्षण करने, गाइडलाइन बनाने और उनकी प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। शर्मा ने नवीन नियुक्तियों से पूर्व किए जाने वाले दस्तावेज सत्यापन के लिए निदेशालय में अलग से विंग बनाने पर जोर दिया। साथ ही, फर्जी दस्तावेजों से नियुक्ति पाने के प्रयास करने वाले अभ्यर्थियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बोर्ड परीक्षाओं के दौरान समुचित मॉनिटरिंग की व्यवस्था के भी निर्देश दिए।

बोले- राज्य शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि राज्य शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करें, इसके लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। शिक्षा विभाग द्वारा तैयार की गई 100 दिवसीय कार्ययोजना इसी दिशा में एक पहल है। उन्होंने कहा कि इस कार्ययोजना की क्रियान्विति से प्रदेश में बेहतर शैक्षिक वातावरण का निर्माण होगा। बैठक में शासन सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 100 दिवसीय कार्ययोजना पर विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया गया।


Share News

editor January 22, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में अमित शाह के दौरे की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को जिम्मेदारी
बीकानेर
बीकानेर में दो किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा
राजस्थान
बीकानेर में खुले ड्रम और बोतलों में पेट्रोल-डीजल बिक्री पर रोक
बीकानेर
शनिवार को बीकानेर के कई इलाकों में तीन घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर रेल मंडल में सिग्नल कर्मचारियों को मिले डिजिटल टैबलेट
बीकानेर
चलती बस में महिला के बैग से जेवर और नकदी चोरी
बीकानेर
राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव
राजस्थान

You Might Also Like

राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान में मौसम बदलेगा, गर्मी के बीच बारिश और आंधी के आसार

Published May 22, 2026
राजस्थान

ईंधन में लगी चिंगारी बनी तबाही, गांव में अफरा-तफरी

Published May 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?