Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: किसानों के लिए बड़ी खबर: सरकार करेगी 2400 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेंहू; रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > किसानों के लिए बड़ी खबर: सरकार करेगी 2400 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेंहू; रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू
जयपुरराजस्थान

किसानों के लिए बड़ी खबर: सरकार करेगी 2400 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेंहू; रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू

editor
editor Published January 22, 2024
Last updated: 2024/01/22 at 8:20 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जयपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में आज से गेंहू खरीद के लिए किसान रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। राज्य सरकार की अलग-अलग एजेंसियां 10 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू करेगी, जो 30 जून तक चलेगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई, जो 25 जून तक चलेगी। खरीद प्रदेश में अलग-अलग जगह बने 470 केन्द्रों पर की जाएगी।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से जारी आदेशों के मुताबिक केन्द्र सरकार ने जो समर्थन मूल्य 2275 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, उसके ऊपर राज्य सरकार किसानों को 125 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस देगी। इस तरह सरकार गेंहू की खरीद 2400 रुपए प्रति क्विंटल करेगी।

जयपुर जिले की बात करें तो यहां 5 सेंटरों पर खरीद होगी। इसमें अचरोल, चाकसू में बने राजफेड के सेंटर और बस्सी, कोटपूतली और गांधी नगर में एफसीआई के सेंटर पर खरीद होगी। आपको बता दें कि इस बार रबी की फसल में गेंहू का रकबा 31 लाख हैक्टेयर बुवाई का टारगेट रखा है।

विभाग की साइट पर करवा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

- Advertisement -

जो किसान अपना गेंहू सरकार को बेचना चाहते है वह आज से फूड डिपार्टमेंट की साइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। इसके लिए विभाग की साइट पर अलग-अलग जिलों में बने खरीद सेंटर्स की लिस्ट है, जिस पर रजिस्ट्रेशन होगा। फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) के अलावा तिलम संघ, नाफेड, राजफेड और एनसीसीएफ के जरिए गेंहू खरीदा जाएगा। इसमें सबसे ज्यादा 211 सेंटर राजफेड के है, जबकि सबसे कम 9 सेंटर एनसीसीएफ के है।

रजिस्ट्रेशन के लिए ये जरूरी

जो किसान गेंहू बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना चाहता है उसे अपना जनआधार कार्ड, बैंक की पासबुक और किराये की जमीन या बटाई या अनुबंध के एग्रीमेंट की कॉपी और भूमि मालिक का जनआधार कार्ड की कॉपी लगानी अनिवार्य है।


Share News

editor January 22, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में अमित शाह के दौरे की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को जिम्मेदारी
बीकानेर
बीकानेर में दो किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा
राजस्थान
बीकानेर में खुले ड्रम और बोतलों में पेट्रोल-डीजल बिक्री पर रोक
बीकानेर
शनिवार को बीकानेर के कई इलाकों में तीन घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर रेल मंडल में सिग्नल कर्मचारियों को मिले डिजिटल टैबलेट
बीकानेर
चलती बस में महिला के बैग से जेवर और नकदी चोरी
बीकानेर
राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव
राजस्थान

You Might Also Like

राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान में मौसम बदलेगा, गर्मी के बीच बारिश और आंधी के आसार

Published May 22, 2026
राजस्थान

ईंधन में लगी चिंगारी बनी तबाही, गांव में अफरा-तफरी

Published May 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?