Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति
जयपुरराजनीतिराजस्थान

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति

editor
editor Published January 21, 2024
Last updated: 2024/01/21 at 9:04 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जयपुर। भाजपा प्रदेश में पचास जिलों के आधार पर लोकसभा चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार कर रही है। इनमें नवगठित 17 जिलों को भी शामिल किया जा रहा है, ताकि बेहतर परिणाम मिल सके। खास बात यह है कि इन पचास जिलों का जिम्मा सत्ता में भागीदारी निभा रहे सभी मंत्रियों को भी दिया जाएगा। हर मंत्री को 2-2 जिलों की जिम्मेदारी मिलेगी। इन जिलों में शामिल लोकसभा सीट पर चुनाव रणनीति से लेकर जीतने तक की जवाबदेही इन मंत्रियों की भी होगी। किसी भी मंत्री को स्वयं के गृह जिले की जिम्मेदारी नहीं मिलेगी। जल्द ही तय हो जाएगा कि कौनसा मंत्री किन जिलों में नियमित प्रवास पर रहेगा।

इन सीटों पर ज्यादा फोकस

विधानसभा चुनाव में भाजपा को लोकसभा की जिन सीटों पर कम वोट मिले थे, उस पर भी चर्चा की जा रही है। इनमें जयपुर ग्रामीण, जालोर, झुंझुनूं, करौली-धौलपुर, नागौर, सीकर, टोंक-सवाईमाधोपुर, श्रीगंगानगर, अलवर, बांसवाड़ा, बाड़मेर सीट हैं। भाजपा इन 11 लोकसभा सीटों ज्यादा फोकस कर रही है।

नए प्रयोग का मतलब क्या प्रत्याशी बदलने की तैयारी ?

- Advertisement -

एक दिन पहले जयपुर के रिजॉर्ट में हुई भाजपा के शीर्ष नेताओं की बैठक में चुनाव जीतने के लिए नए प्रयोग पर भी चर्चा हुई। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कई मौजूदा सांसदों के टिकट भी काट सकते हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 6 लोकसभा सांसदों को उतारा था, जिसमें से तीन ने जीत हासिल की। जिन्होंने चुनाव जीता, उसमें से दिया कुमारी और राज्यवर्धन राठौड़ भजनलाल सरकार में कैबिनेट में मंत्री हैं। ऐसे में इन दोनों की सीट पर नए प्रत्याशी की तलाश हो रही है।

इसके अलावा जिन तीन सांसदों को विधानसभा चुनाव में हार मिली, उन्हें लोकसभा टिकट मिलेगा या नहीं, उस पर संशय है। इसके अलावा कई सांसदों के प्रति क्षेत्र में नाराजगी देखने को मिल रही है। इन सांसदों का टिकट भी काटा जा सकता है। एक-दो सांसदों के क्षेत्रों में पोस्टर भी लगाए गए हैं।


Share News

editor January 21, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीबीएम रोड पर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का बड़ा अभियान, 143 आरोपी एक दिन में गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में 28 अप्रैल को रोजगार शिविर, युवाओं को मिलेगा मौका
बीकानेर
गुरुवार को इन इलाकों में दो घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
करणी सिंह जयंती पर खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह
बीकानेर
पलाना के पास ट्रेन हादसे में व्यक्ति की मौत, पहचान जारी
बीकानेर
रिहायशी इलाके में शराब दुकान का विरोध, लोगों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर
शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मामला
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान स्कूलों में पासबुक पर लगी रोक हटी, पढ़ाई को मिली राहत

Published April 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बढ़ी गर्मी: कई शहरों में 40°C पार, हीटवेव अलर्ट

Published April 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान कर्मचारियों का डीए बढ़ने के संकेत, 60% तक पहुंच सकता – Rajasthan News

Published April 19, 2026
राजस्थान

गहलोत का मोदी पर हमला, लोकसभा भंग करने की दी चुनौती – Rajasthan News

Published April 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?