Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रोले में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 की दर्दनाक मौत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रोले में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 की दर्दनाक मौत
राजस्थान

भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रोले में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 की दर्दनाक मौत

editor
editor Published January 10, 2024
Last updated: 2024/01/10 at 4:37 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

Road Accident – राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बुधवार को फॉर्च्यूनर गाड़ी की ट्रक से टक्कर होने से उसमें सवार तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश की पंजीकृत फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार तीन लोग जयपुर की ओर जा रहे थे।

रास्ते में रैणी क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव स्थित पुलिया नंबर 140.2 पर साइड में खड़े पाइप से भरे ट्रक से उनका वाहन टकरा गया, जिससे तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। तीनों लोगों गाड़ी से बड़ी मुश्किल से निकाला गया और पिनान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान निशांत पुत्र अनूप, अनुप जैन और लालबाबू ताती निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है।

अभी तक पुलिस मान रही है कि ड्राइवर को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ है। तेज गति से आ रही कार रोड के किनारे पर खड़े पाइपों से भरे ट्रोले में पीछे से घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि इस लग्जरी कार का अगला हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया। स्पीड तेज होने के कारण कार के आगे के आधे हिस्से में ट्रोले का पिछला हिस्सा घुस गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।


Share News

editor January 10, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में शुक्रवार सुबह इन इलाकों में 3 घंटे बिजली गुल
बीकानेर
बीकानेर में बारिश के बीच बिजली हादसों से बचने के लिए गाइडलाइन जारी
बीकानेर
बीकानेर में नहर में डूबने से मजदूर युवक की मौत
बीकानेर
युवक का अपहरण कर कमरे में बंधक बनाया, केस दर्ज
बीकानेर
एसबीआई के पक्ष में फैसला, केसीसी लोन डिफॉल्टर को भुगतान के आदेश
बीकानेर
बीकानेर: रिश्तेदार ने हड़पे 7.80 लाख रुपये, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर कलेक्ट्रेट रोड पर गंदगी का अंबार, अधिकारियों की अनदेखी से रोष
बीकानेर
बीकानेर में जमीन विवाद: सगे भाइयों ने रास्ता रोककर की मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?