Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सीएम भजनलाल मंत्रिमंडल के कई मंत्री आज करेंगे पदभार ग्रहण
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > सीएम भजनलाल मंत्रिमंडल के कई मंत्री आज करेंगे पदभार ग्रहण
राजस्थान

सीएम भजनलाल मंत्रिमंडल के कई मंत्री आज करेंगे पदभार ग्रहण

editor
editor Published January 1, 2024
Last updated: 2024/01/01 at 2:32 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल में शामिल कई मंत्री नए साल के पहले दिन सचिवालय में पदभार संभालेंगे। इसे लेकर सचिवालय में मंत्रियों और उनके स्टाफ के लिए मुख्य भवन और मंत्रालय भवन में ऑफिस अलॉट कर दिए गए हैं।

भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल में शामिल 22 में से 5 मंत्रियों को मुख्य भवन में ऑफिस अलॉट हुआ है। वहीं, शेष 17 मंत्रियों को मंत्रालय भवन में ऑफिस मिला है। दिलचस्प बात यह है कि मंत्रिमंडल के सबसे वरिष्ठ मंत्री किरोड़ीलाल मीणा को भी मुख्य भवन में ऑफिस अलॉट नहीं हुआ।

मुख्य भवन सचिवालय का प्रतीक

दरअसल, सचिवालय की मैन बिल्डिंग (मुख्य भवन) को सचिवालय का प्रतीक माना जाता हैं। सचिवालय की पहचान इसी भवन से है। ऐसे में उप मुख्यमंत्री से लेकरमंत्री इसी भवन में अपना ऑफिस रखना पसंद करते है। पिछली गहलोत सरकार में उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का भी दफ्तर इसी बिल्डिंग में था। वहीं, कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, महेश जोशी सहित कई बड़े मंत्रियों के दफ्तर इसी भवन में थे ।

- Advertisement -

इस समय सरकार में दोनों उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा के ऑफिस भी मुख्य भवन में ही है। वहीं, अब कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, हेमंत मीणा, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संजय शर्मा और सुरेंद्र पाल टीटी को मुख्य भवन में ऑफिस अलॉट हुआ हैं। शेष सभी मंत्रियों को मंत्रालय भवन में ऑफिस अलॉट हुए हैं।

नए साल पर रैनबेसरों में पहुंचे मुख्यमंत्री, जाना हाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नववर्ष के अवसर पर रामनिवास बाग एवं जेके लोन अस्पताल के पास स्थित रैन बसेरों में रह रहे लोगों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। साथ ही उन्होंने सड़कों पर रह रहे निराश्रित लोगों को कंबल वितरीत किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों में व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। सीएम ने रैन बसेरों में रह रही महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने महिलाओं के रैन बसेरों में कपड़े की अस्थाई दीवार की जगह प्लाई की दीवार बनाने एवं लकड़ी का दरवाजा लगवाने के निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने सभी रैन बसेरों के पास मोबाईल शौचालय खड़े करने के आदेश दिए। सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुऐ कहा कि कोई निराश्रित व्यक्ति इस ठंड के मौसम में खुले में ना सोए, यह सुनिश्चित किया जाए।


Share News

editor January 1, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी
राजस्थान
पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, 9 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम
देश-दुनिया
इंदिरा गांधी नहर से किसानों को जल्द मिलेगा सिंचाई पानी
बीकानेर
बीकानेर में अवैध स्कूलों पर शिकंजा, 60 से ज्यादा संस्थानों को नोटिस
बीकानेर
राजस्थान पुलिस में नई बीट व्यवस्था, क्लस्टर सिस्टम होगा लागू
बीकानेर
बीकानेर में अमित शाह के दौरे की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को जिम्मेदारी
बीकानेर
बीकानेर में दो किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा
राजस्थान

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान में मौसम बदलेगा, गर्मी के बीच बारिश और आंधी के आसार

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?