Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान के 12 जिलों में सर्दी और कोहरे का अलर्ट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Weather > राजस्थान के 12 जिलों में सर्दी और कोहरे का अलर्ट
Weatherराजस्थान

राजस्थान के 12 जिलों में सर्दी और कोहरे का अलर्ट

editor
editor Published January 1, 2024
Last updated: 2024/01/01 at 2:49 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान नए साल की शुरुआत कड़ाके की सर्दी के साथ हुई है। जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग के कई जिले आज घने कोहरे की चपेट में रहे। गंगानगर, हनुमानगढ़, करौली, धौलपुर में दिन-रात में सर्दी एक जैसी पड़ने लगी है। यहां दिन का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए राजस्थान के सात जिलों में तेज कोल्ड डे (शीतदिन) का अलर्ट है। वहीं, 12 जिलों में कोहरे का अलर्ट है।

जयपुर में कल(रविवार) सीजन काम सबसे ठंडा दिन और सबसे ठंडी रात रही। कल यहां दिन का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज सुबह जयपुर के ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा रहा। कोहरे के साथ ही सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन रही। इससे पहले रात में भी जयपुर में सर्द हवा चलने से तेज सर्दी रही। मौसम विभाग ने यहां अगले चार-पांच दिन शीतलहर चलने और कोल्ड-डे की स्थिति की संभावना जताई है।

हिल स्टेशन माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन भी तापमान जमाव बिंदु पर दर्ज हुआ। आबू की वादियों में आज भी बर्फ की हल्की परत नजर आई। गंगानगर, हनुमानगढ़ के अलावा सीकर, झुंझुनूं, चूरू समेत कई जिलों में आज सुबह घना कोहरा रहा। यहां विजिबिलिटी 100 मीटर से कम रही। इधर भरतपुर, करौली, धौलपुर भी कोहरे की चपेट में रहे।

दिन में भी रात जैसा तापमान

- Advertisement -

राज्य के कई शहरों में कोल्ड-डे की स्थिति है। गंगानगर, हनुमानगढ़, करौली, धौलपुर में दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। कल सबसे ठंडा दिन गंगानगर में रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। हनुमानगढ़ में भी कल दिन का अधिकतम तापमान 12.6, करौली में 14.1 और धौलपुर में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर बीकानेर में भी कल दिन का अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

इन जिलों में कोहरे, कोल्ड-डे का अलर्ट

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इस सप्ताह राजस्थान में तेज सर्दी रहेगी। सुबह-शाम के अलावा दिन में भी कोल्ड-डे की कंडीशन रहेगी। मौसम विभाग ने आज अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं और हनुमानगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी तरह कल (मंगलवार) चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़, टोंक, सीकर, सवाई माधोपुर, करौली, कोटा, धौलपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, अलवर में भी कोहरा रहने की संभावना जताते हुए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।


Share News

editor January 1, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी
राजस्थान
पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, 9 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम
देश-दुनिया
इंदिरा गांधी नहर से किसानों को जल्द मिलेगा सिंचाई पानी
बीकानेर
बीकानेर में अवैध स्कूलों पर शिकंजा, 60 से ज्यादा संस्थानों को नोटिस
बीकानेर
राजस्थान पुलिस में नई बीट व्यवस्था, क्लस्टर सिस्टम होगा लागू
बीकानेर
बीकानेर में अमित शाह के दौरे की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को जिम्मेदारी
बीकानेर
बीकानेर में दो किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा
राजस्थान

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान में मौसम बदलेगा, गर्मी के बीच बारिश और आंधी के आसार

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?