Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: संसद में घुसपैठ के मास्टरमाइंड ने नागौर में जलाए मोबाइल, अलाव में डाले फोन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > कुचामन > संसद में घुसपैठ के मास्टरमाइंड ने नागौर में जलाए मोबाइल, अलाव में डाले फोन
कुचामनराजस्थान

संसद में घुसपैठ के मास्टरमाइंड ने नागौर में जलाए मोबाइल, अलाव में डाले फोन

editor
editor Published December 17, 2023
Last updated: 2023/12/17 at 8:51 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

कुचामन। संसद में घुसपैठ का मास्टरमाइंड ललित झा घटना का वीडियो बनाकर दिल्ली से राजस्थान भाग आया था। वह नागौर के कुचामन में महेश कुमावत और उसके मौसेरे भाई कैलाश से मिला था।कुचामन के त्रिसिंगिया गांव के पास मेगा हाईवे पर स्थित ढाबे पर तीनों ने रात बिताई और यहीं ललित ने 4 मोबाइल अलाव में डाल दिए। बचे हुए टुकड़ों को ढाबे से कुछ दूर सडक़ के पार फिर से जला दिया।शनिवार रात को दिल्ली पुलिस कुचामन पहुंची और ललित व महेश की निशानदेही पर ढाबे के पास से मोबाइलों के अधजले टुकड़े बरामद कर लिए। ललित ने 14 दिसंबर को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। पूछताछ में उसने फोन जलाने की बात कही थी।त्रिसिंगिया गांव के पास मेगा हाईवे पर स्थित ढाबे पर रात में मोबाइल जलाकर नष्ट किए।त्रिसिंगिया गांव के पास मेगा हाईवे पर स्थित ढाबे पर रात में मोबाइल जलाकर नष्ट किए।13 दिसंबर की रात को ही पहुंचा था कुचामन
दरअसल, दिल्ली में 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा को भेदकर पीले रंग का धुआं उड़ाने की वारदात के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों (सागर, मनोरंजन, नीलम व अमोल) को गिरफ्तार कर लिया था। ललित ने संसद में पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया और इसके बाद चुपचाप वहां से निकल गया।
उसने वीडियो वायरल किए और पुलिस से बचने के लिए 13 दिसंबर की रात को ही दिल्ली से कुचामन पहुंच गया। यहां पहले से तैयार महेश और उसके मौसेरे भाई कैलाश ने उसके कुचामन में रात बिताने की व्यवस्था की।महेश लोकल बॉय था, इसलिए उसने ललित के रेलवे स्टेशन के नजदीक त्रिसिंगिया स्थित शिव होटल एवं रेस्टोरेंट नाम के ढाबे पर रात में सोने की व्यवस्था कर दी। तीनों ने इसी ढाबे पर एक चारपाई पर सोकर रात बिताई।ढाबा रेलवे स्टेशन के पास है, ऐसे में जांच टीम यह भी पता कर रही है कि ललित यहां तक ट्रेन से पहुंचा या बस से। ललित को ठहराने का टास्क मिला तो महेश ने दिन में रेकी की थी। वह आश्वस्त हो गया था कि ढाबे पर ष्टष्टञ्जङ्क नहीं है। इसलिए उसने इस जगह का चुनाव किया।


Share News

editor December 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सगाई के बाद 50 लाख की मांग, शादी से किया इनकार
बीकानेर
भूलवश कीटनाशक पीने से विवाहिता की मौत, पुलिस ने मर्ग दर्ज की
बीकानेर
फर्जी इकरारनामे से जमीन हड़पने के आरोप में पांच पर मामला दर्ज
बीकानेर
शनिवार को भी खुले रहेंगे बीकेईएसएल के सभी बिल संग्रहण केंद्र
बीकानेर
राजस्थान में टीडीआर नीति से आसान होगा भूमि अधिग्रहण, बढ़ेंगे विकास कार्य
बीकानेर
एमबीए-एमसीए प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई तक बढ़ी
बीकानेर
यूजीसी हटाने की मांग को लेकर बीकानेर से जयपुर पदयात्रा शुरू
बीकानेर
पुलिस थाने से हेड कांस्टेबल की बाइक गायब, मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?