बीकानेर। मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में फर्जी इकरारनामा तैयार कर जमीन हड़पने, प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास, मारपीट, सामान ले जाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, बिस्सों का चौक निवासी अनिल बिस्सा पुत्र स्वर्गीय गिरिराज बिस्सा की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से उसकी जमीन का फर्जी इकरारनामा तैयार किया। इसके बाद प्लॉट पर कब्जा करने की नीयत से हमला किया, वहां रखा सामान ले गए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने माहेश्वरी एग्रीकल्चर पार्टनरशिप फर्म, मोहनलाल राठी, कपूरचंद राठी, धनपत बिहाणी और पंकज बिहाणी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
