Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दहेज में कार न मिलने पर सास-सुसर ने की थी जलाने की कोशिश, पति-ननद के खिलाफ केस दर्ज
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > दहेज में कार न मिलने पर सास-सुसर ने की थी जलाने की कोशिश, पति-ननद के खिलाफ केस दर्ज
राजस्थानहनुमानगढ़

दहेज में कार न मिलने पर सास-सुसर ने की थी जलाने की कोशिश, पति-ननद के खिलाफ केस दर्ज

editor
editor Published December 4, 2023
Last updated: 2023/12/04 at 5:46 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ़। दहेज में कार न लाने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता इतना परेशान किया कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया। पीहर पक्ष के लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी शादी करीब 11 महीने पहले हुई थी। पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर रावतसर पुलिस थाना में मृतका के पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार मदनलाल (58) पुत्र मुखराम जाट निवासी वार्ड 1, न्यौलखी तहसील पल्लू ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसके भाई दयाराम की पुत्री संजू (24) की शादी 27 जनवरी 2023 को बाबूलाल पुत्र आशाराम जाट, निवासी मालासर, तहसील जामसर, जिला बीकानेर के साथ हुई थी। शादी में उसके भाई दयाराम ने अपनी हैसियत से बढक़र दान-दहेज दिया था। दान-दहेज के रूप में 2 लाख 21 हजार रुपए नकद, 10 तौला सोने के आभूषण, 500 ग्राम चांदी के आभूषण तथा अन्य घरेलू आवश्यक सामान और इलेक्ट्रॉनिक सामान दिया था। लेकिन संजू का पति बाबूलाल, ससुर आशाराम, सास सावित्री तथा ननद निरमा दिए गए दान-दहेज से खुश नहीं हुए। वे आए दिन कार देने की मांग को लेकर संजू को परेशान करने लगे। कार की मांग पूरी न होती देख 20 अप्र्रैल को बाबूलाल, आशाराम, सावित्री, निरमा आदि ने मिलकर संजू को जान से मारने के लिए आग लगा दी। संजू के शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोगों ने आकर आग बुझाई तथा संजू को अस्पताल पहुंचाया। इसकी सूचना उसे और उसके परिवार को लगने पर वे मालासर जाकर संजू के ससुराल पक्ष के लोगों से मिले। तब संजू के ससुराल पक्ष के लोगों ने माफी मांगकर पंचायत में राजीनामा कर लिया और मई में संजू को गांव न्यौलखी छोड़ गए और कहा कि संजू ठीक हो जाएगी तब ले जाएंगे।न्यौलखी आने पर संजू अपने ससुराल पक्ष के लोगों की ओर से तंग-परेशान करने और जान से मारने के प्रयास के कारण डिप्रेशन में रहने लगी। संजू को मिर्गी का दौरा आने लगे। 2 दिन पहले बाबूलाल, आशाराम का संजू के पास फोन आया कि उसके पिता उन्हें कार दें तो मालासर आ जाना, नहीं तो मत आना, वे उसे नहीं बसाएंगे। इस पर संजू डिप्रेशन में आ गई तथा शनिवार की रात्रि के 1 बजे संजू को मिर्गी का दौरा आ गया।उन्होंने संजू को रावतसर के राजकीय चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान संजू की मृत्यु हो गई। मदनलाल के अनुसार ससुराल पक्ष के लोगों के कृत्य और कार की नाजायज मांग से संजू डिप्रेशन की शिकार हो मृत्यु को प्राप्त हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मृतका के पति बाबूलाल, ससुर आशाराम, सास सावित्री व ननद निरमा के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। जांच रावतसर वृत के वृताधिकारी आरपीएस महेन्द्र कुमार मेघवंशी कर रहे हैं।


Share News

editor December 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

MGSU वेलोड्रम में दरारें, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
बीकानेर
मौसम बदला, 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, गर्मी बरकरार
बीकानेर
चुनावी वादे निभाने को लेकर नए संवैधानिक आयोग बनाने का प्रस्ताव
बीकानेर
बीकानेर टीम की बड़ी कार्रवाई, भ्रूण लिंग जांच नेटवर्क का भंडाफोड़
बीकानेर
थाने से बाइक गायब मामले में पुलिस ड्राइवर निलंबित, जांच जारी
बीकानेर
कोटगेट-सांखला फाटक विवाद पर हाईकोर्ट ने मांगा सभी विभागों का पक्ष
बीकानेर
बीकानेर में घर में घुसकर हमला, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज
बीकानेर
फल मंडी में टैक्सी की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?