Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एशिया कप 2023 : भारत के खिलाफ श्रीलंका का न्यूनतम स्कोर, फाइनल में 50 रन पर सिमटी टीम
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > खेल > एशिया कप 2023 : भारत के खिलाफ श्रीलंका का न्यूनतम स्कोर, फाइनल में 50 रन पर सिमटी टीम
खेलदेश-दुनिया

एशिया कप 2023 : भारत के खिलाफ श्रीलंका का न्यूनतम स्कोर, फाइनल में 50 रन पर सिमटी टीम

editor
editor Published September 17, 2023
Last updated: 2023/09/17 at 5:58 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

एशिया कप 2023 अपने अंजाम तक पहुंचने जा रहा है। 19 दिनों के इस टूर्नामेंट का आज 13वां और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। फाइनल में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हैं। खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। भारत ने सात और श्रीलंका ने छह बार इस खिताब को जीता है। पिछली बार भारत ने 2018 में एशिया कप जीता था और अब टीम की नजर पांच साल बाद आठवीं बार इस खिताब को जीतने पर होगी। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।

श्रीलंका की पूरी टीम 15.2 ओवर में 50 रन पर सिमट गई है। यह भारत के खिलाफ वनडे में श्रीलंका का न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले श्रीलंका को भारत ने इसी साल जनवरी में 22 ओवर में 73 रन पर समेट दिया था। इतना ही नहीं यह भारत के खिलाफ वनडे में किसी भी टीम द्वारा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले बांग्लादेश ने 2014 में भारत के खिलाफ मीरपुर में 58 रन बनाए थे। 50 रन का स्कोर किसी भी वनडे फाइनल में न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2000 में शारजाह में 54 रन पर सिमट गई थी। अब श्रीलंका ने इससे भी न्यूनतम स्कोर बनाया है। यानी श्रीलंका द्वारा बनाया गया 50 रन का स्कोर एशिया कप का भी न्यूनतम स्कोर है।

सिराज ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर पथुम निसांका को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। इसके बाद सदीरा समरविक्रमा को तीसरी गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट किया। चौथी गेंद पर उन्होंने चरिथ असलंका को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। हालांकि, वह हैट्रिक से चूक गए। पांचवीं गेंद चौके के लिए चली गई। इसके बाद आखिरी गेंद पर सिराज ने धनंजय डिसिल्वा को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। फिर उन्होंने छठे ओवर में दासुन शनाका को और 12वें ओवर में कुसल मेंडिस को आउट किया। हार्दिक पांड्या ने भी तीन विकेट लिए। उन्होंने दुनिथ वेलालगे, मदुशन और पथिराना का विकेट लिया। बुमराह ने परेरा को पवेलियन भेजा था। श्रीलंका के सभी 10 विकेट भारतीय तेज गेंदबाजों ने लिए। सिराज ने सात ओवर में 21 रन देकर छह विकेट झटके। वहीं, हार्दिक ने 2.2 ओवर में तीन रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि बुमराह ने पांच ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया।

 

- Advertisement -

Share News

editor September 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

अमेरिका ने ईरान पर ड्रोन और मिसाइल ठिकानों पर हमला किया
बीकानेर
बीकानेर में पीबीएम अस्पताल में पुलिस और एनएसयूआई में बवाल
बीकानेर
बीकानेर में जैसलमेर नेशनल हाईवे पर पुलिस बस हादसे का शिकार हुई
बीकानेर
बीकानेर में कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत की जांच जारी है
बीकानेर
टिन शेड पर काम करते समय गिरा श्रमिक, उपचार के दौरान मौत
बीकानेर
सीमा पार से आई 50 करोड़ की हेरोइन खेप, तस्कर गिरफ्तार
बीकानेर
मानसून से पहले स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश जारी
बीकानेर
राजस्थान के 27 जिलों में आज आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी
राजस्थान

You Might Also Like

देश-दुनिया

लोकसभा परिसीमन का नया फॉर्मूला: 824 सीटों का प्रस्ताव, उत्तर-दक्षिण संतुलन पर फोकस – National News

Published June 25, 2026
देश-दुनिया

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों को मिली

Published June 21, 2026
देश-दुनिया

राम मंदिर दान राशि गबन मामले में ट्रस्ट पदाधिकारी भी जांच के दायरे में

Published June 14, 2026
देश-दुनिया

होर्मुज क्षेत्र में भारतीय जहाज पर हमला, सुरक्षा पर चिंता बढ़ी

Published June 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?