बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में जहरीले कीटनाशक के सेवन से एक 26 वर्षीय विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मृतका के पिता रतनाराम पुत्र केसराराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी पुत्री बसंती (26), पत्नी महीराम, निवासी मूंडसर, 23 जून को घर का काम करते समय भूलवश जहरीले कीटनाशक का सेवन कर बैठी। इसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
परिजन उसे तत्काल पीबीएम अस्पताल, बीकानेर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान 26 जून की सुबह उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर नापासर थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मर्ग दर्ज किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
