Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पिता की हत्या के मामले में आरोपी बेटा गिरफ्तार,:वारदात में इस्तेमाल लोहे की पाइप बरामद
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > पिता की हत्या के मामले में आरोपी बेटा गिरफ्तार,:वारदात में इस्तेमाल लोहे की पाइप बरामद
राजस्थानहनुमानगढ़

पिता की हत्या के मामले में आरोपी बेटा गिरफ्तार,:वारदात में इस्तेमाल लोहे की पाइप बरामद

editor
editor Published September 16, 2023
Last updated: 2023/09/16 at 7:35 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ की भिरानी पुलिस ने सूरतपुरा गांव में शराब के नशे में हुए लड़ाई-झगड़े में बुजुर्ग पिता की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश कुमार (35) पुत्र रिशाल सिंह राजपूत निवासी सूरतपुरा के रूप में हुई। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।भिरानी थाना प्रभारी कविता पूनिया ने बताया कि 12 सितम्बर को शांति देवी पत्नी रिशालसिंह राजपूत निवासी सूरतपुरा ने रिपोर्ट दी कि उसका एक लडक़ा राजेश कुमार है। जिसकी शादी नहीं हुई। वह उनके साथ ही रहता है। उसका पति रिशाल सिंह (70) पुत्र जवानीसिंह राजपूत और उसका लडक़ा राजेश शराब पीने के आदी हैं। आए दिन शराब पीकर पति और लडक़ा आपस में लड़ाई-झगड़ा करते रहते थे। 11 दिसम्बर को दिन में उसके पति रिशालसिंह और लडक़े राजेश ने शराब पी रखी थी। दोनों आपस में घर पर लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे। उसका लडक़ा राजेश शराब के नशे में था। जिसने उसके पति रिशालसिंह पर लाठी-डण्डों और लोहे के पाइप से वार किए। इससे उसके पति रिशाल सिंह के गम्भीर चोटें लगने से उनकी मौत हो गई। तब उसके लडक़े राजेश कुमार ने उसे धमकी दी कि उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे भी मार देगा। राजेश ने उसे कमरे में बन्द कर दिया।थाना प्रभारी पूनिया के अनुसार रिपोर्ट के आधार पर मृतक के लडक़े के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार जांगिड़ और भादरा वृत्ताधिकारी सुभाष गोदारा के सुपरविजन में घटना में वांछित आरोपी राजेश कुमार को जांच के बाद शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद किया गया है। शेष बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।


Share News

editor September 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

MGSU वेलोड्रम में दरारें, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
बीकानेर
मौसम बदला, 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, गर्मी बरकरार
बीकानेर
चुनावी वादे निभाने को लेकर नए संवैधानिक आयोग बनाने का प्रस्ताव
बीकानेर
बीकानेर टीम की बड़ी कार्रवाई, भ्रूण लिंग जांच नेटवर्क का भंडाफोड़
बीकानेर
थाने से बाइक गायब मामले में पुलिस ड्राइवर निलंबित, जांच जारी
बीकानेर
कोटगेट-सांखला फाटक विवाद पर हाईकोर्ट ने मांगा सभी विभागों का पक्ष
बीकानेर
बीकानेर में घर में घुसकर हमला, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज
बीकानेर
फल मंडी में टैक्सी की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?