Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: घर में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग,3 युवक गंभीर घायल, लाठी डंडों से भी की मारपीट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > घर में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग,3 युवक गंभीर घायल, लाठी डंडों से भी की मारपीट
राजस्थानहनुमानगढ़

घर में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग,3 युवक गंभीर घायल, लाठी डंडों से भी की मारपीट

editor
editor Published September 3, 2023
Last updated: 2023/09/03 at 6:33 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ़ हनुमानगढ़ में शनिवार शाम घर में घुसकर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े सूरतगढ़ रोड स्थित एचके टावर में हुई फायरिंग में तीन युवक घायल हो गए। घायलों का फिलहाल जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। एसपी सुधीर चौधरी के निर्देश में जिलेभर में ्र श्रेणी की नाकेबंदी की गई है। सभी वाहनों की जांच की जा रही है। हमलावरों को पकडऩे के लिए सीटी पुलिस थाने सहित डीएसटी की टीम भी गठित की गई है जो हमलावरों को पकडऩे के प्रयास में जुटी हुई है। घायल युवक ने बताया कि हमलावरों ने मुंह ढक रखे थे और उनके पास पिस्टल, डंडे, तलवार और लाठियां थी।सीआई बोले फ्लैट में रह रहे थे युवक जंक्शन सीटी थानाधिकारी विष्णु खत्री ने बताया कि शाम करीब साढ़े 5 बजे सूचना मिली कि सूरतगढ़ रोड पर बच्चनी देवी अस्पताल के पास स्थित ॥्य टॉवर में 3 लडक़े रहते थे। तीनों लडक़ों के साथ मारपीट और फायरिंग हुई है। जिसमे मैं अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचा। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका था।
तीन फायर और लाठियों से किया हमला सीआई विष्णु खत्री ने बताया कि जब पुलिस ने शुरुआती जांच की तो करीब 3 राउंड फायर की प्रथम दृष्टया पुष्टि हुई है। बाकी लाठियों डंडों से मारपीट की गई है। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस टीम सहित जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से बात भी की।
तीन युवक घायल सीआई विष्णु खत्री ने बताया कि फायरिंग और लाठियों से हमले में 3 युवक समीर खान, प्रदीप नायक और लवदीप घायल हुए हैं। तीनों पर नकाबपोश हमलावरों ने हमला और फायरिंग की है। समीर खान को फायरिंग में चोट लगने की बात सामने आई है। लवदीप और प्रदीप के हाथों पर लाठी-डंडे से चोट लगी है।15 लोग आए, 4 फायर किए
फायरिंग में घायल हुए युवक ने बताया कि करीब 15 लोग मुंह पर नकाब पहनकर अचानक हमारे फ्लैट पर आए और मेरे साथी का नाम लेते हुए पूछा कि वो कहां है, तो मैंने उनको कहा कि वो यहां नहीं हैं। इतने में हमलावरों में एक ने कहा कि ये समीर खान है। बस इतनी बात सुनते ही उन्होंने पिस्टल से 4 फायर कर दिए। चारों फायर मुझे लगे हैं। उन्होंने मेरे दो साथियों के साथ भी मारपीट की ओर वहां से भाग गए। समीर ने बताया कि उसे नहीं पता कि वो सब कौन थे और उन्होंने हम पर हमला क्यों बोला।सीआई विष्णु ने बताया कि 5 से अधिक हमलावर ने एचके टॉवर में युवकों के फ्लैट में पहुंचकर लवदीप के बारे में पूछा। युवक समीर खान ने कहा कि लवदीप यहां नहीं रहता है तो युवकों ने हमला शुरू कर दिया। हमले में समीर खान पर फायरिंग से चोट आई है। लवदीप और प्रदीप पर भी हमलावरों ने हमला बोल दिया। हमले में तीनों युवक घायल हो गए। सभी हमलावर प्लानिंग के साथ आए और फरार हो गए।तलाश में जुटी पुलिस एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस तुंरत मौके पर पहुंच गई थी। सिटी थाना स्तर पर पुलिस टीमें हमलावरों की पहचान कर पकडऩे के लिए गठित की गई हैं। डीएसटी टीम को भी हमलावरों को पकडऩे के लिए टास्क दिया गया है। पुलिस हमलावरों के आने जाने के रास्तों के सीसीटीवी खंगाला रही है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। एसपी ने बताया कि जिले भर में ‘ए’ श्रेणी की नाकाबंदी भी करवाई गई है, ताकि हमलावरों को पकड़ा जा सके। एसपी ने बताया कि छात्र फ्लैट में रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रहे हैं। हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है


Share News

editor September 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एमआरजी चेस चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन, 61 हजार की पुरस्कार राशि वितरित
बीकानेर
सूने मकान को बनाया निशाना, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
बीकानेर
रोजगार की मांग पर धरना, टेंट हटाने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस में विवाद
बीकानेर
बीकानेर रेंज में विदेशी हथियारों का जाल, चार माह में 206 हथियार बरामद
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में आज बिजली रहेगी बंद, रखरखाव कार्य के चलते कटौती
बीकानेर
भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित
राजस्थान
सहकारिता मंत्री के खिलाफ पूर्व पुलिसकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
बीकानेर
आईआईटी एडवांस्ड 2026 में सिंथेसिस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित

Published June 1, 2026
राजस्थान

जून की शुरुआत के साथ बदले कई नियम, जानें असर

Published June 1, 2026
राजस्थान

1 जून से परिवहन सेवाओं में बड़ा बदलाव, 58 सुविधाएं होंगी ऑनलाइन – Rajasthan News

Published May 31, 2026
राजस्थान

AI वॉइस क्लोनिंग से बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

Published May 31, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?