Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मानसून को लेकर आया नया अपडेट, इस दिन से बारिश होने के आसार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Weather > मानसून को लेकर आया नया अपडेट, इस दिन से बारिश होने के आसार
Weatherराजस्थान

मानसून को लेकर आया नया अपडेट, इस दिन से बारिश होने के आसार

editor
editor Published September 2, 2023
Last updated: 2023/09/02 at 1:39 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। मानसून की लम्बे समय तक बेरुखी रहने और बादलों की आवाजाही कम होने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 35 डिग्री को पार कर गया। चूरू 40 डिग्री के साथ सर्वाधिक गर्म रहा। तापमान बढ़ने के साथ हवा में नमी भी गिरकर 60 फीसदी के आसपास आ गई, जिससे उमस का असर उतना नहीं रहा। मौसम विभाग के अनुसार सितम्बर के दूसरे सप्ताह में बारिश होने के आसार है। हालांकि अलनीनो परिस्थतियां हावी रहने से अब अच्छी बारिश होने की उम्मीद नहीं है।

सूर्यनगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री रहा। सुबह हवा में 62 फीसदी नमी होने से मौसम सुहाना रहा। दिन चढऩे के साथ धूप निकली। आसमां अधिकतर साफ होने से दिनभर धूप निकली रही। दोपहर में तापमान 36 डिग्री पहुंचा जो लम्बे समय बाद रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान हवा में नमी भी 43 प्रतिशत रही। इससे उमस नहीं रही। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। फलोदी में पारा 37.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की सक्रियता नहीं होने से तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

बता दें कि प्रदेश में 86 साल बाद अगस्त में सबसे कम बरसात हुई है। इस साल अगस्त महीने में केवल 30.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि राजस्थान में अगस्त महीने में बरसात का सामान्य औसत 155.7 मिलीमीटर है। करीब 80 प्रतिशत कम बरसात हुई है। इससे पहले वर्ष 1937 में 27.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। सर्वाधिक सूखा 1905 के अगस्त में रहा, जब केवल 15.2 मिमी पानी ही बरसा। इस साल प्रदेश में भरतपुर, धौलपुर, दौसा और करौली जैसे जिलों को छोड़कर अधिकांश जिलों में केवल बूंदाबांदी ही हो सकी। मौसम विभाग के अनुसार सितंबर महीने में भी मानसून की बारिश के कोई खास असर नहीं है लेकिन अगर सिस्टम मिल जाता है तो कुछ बारिश जरूर होगी। इससे किसानों को राहत मिल सकती है।


Share News

editor September 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के खारा में दाल मिल में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में बिजली आपूर्ति मजबूत, 37 टीमें तैनात; नीट में नहीं आई बाधा – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर पश्चिम विधायक की सीएम से मुलाकात, विकास कार्यों पर जोर – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर सहित 33 जिलों में मौसम अलर्ट, 4 मई को आंधी-बारिश का खतरा – Bikaner News
राजस्थान
भारत ने लॉन्च किया दुनिया का पहला ऑप्टो-SAR सैटेलाइट, स्पेस में बड़ी छलांग – National News
देश-दुनिया
बज्जू में नहर किनारे भीषण आग, बिजली शॉर्ट-सर्किट से हजारों पेड़ जलकर राख
बीकानेर
बीकानेर के समता नगर में शराब ठेके के विरोध में उग्र प्रदर्शन, ठेका हटाने की मांग
बीकानेर
बीकानेर में तीसरी पिस्टल की तलाश, पुलिस को खूनखराबे का खतरा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर पश्चिम विधायक की सीएम से मुलाकात, विकास कार्यों पर जोर – Bikaner News

Published May 3, 2026
राजस्थान

बीकानेर सहित 33 जिलों में मौसम अलर्ट, 4 मई को आंधी-बारिश का खतरा – Bikaner News

Published May 3, 2026
राजस्थान

राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट, सोलर पावर बेकार जाने से झटका

Published May 3, 2026
बीकानेरराजस्थान

अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन में डॉ. श्वेत गोस्वामी ने दिया प्रभावशाली मुख्य वक्तव्य…

Published April 29, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?