Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आज का मानसून अपडेट  सितंबर में भी सामान्य से कम बारिश का अनुमान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > आज का मानसून अपडेट  सितंबर में भी सामान्य से कम बारिश का अनुमान
जयपुरराजस्थान

आज का मानसून अपडेट  सितंबर में भी सामान्य से कम बारिश का अनुमान

editor
editor Published August 31, 2023
Last updated: 2023/08/31 at 5:21 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

जयपुर।सावन के आखिरी दिन पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। जयपुर, अलवर समेत अन्य जगहों पर लोकल लेवल पर बादल बनने से बरसात हुई। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि राज्य में अगले 4-5 दिन कोई बड़ा वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं होगा, जिससे मानसून की अच्छी बारिश हो। इसके साथ ही विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगस्त की तरह सितंबर में भी इस बार सामान्य से कम बारिश हो सकती है।पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश जयपुर कलेक्ट्रेट पर 17.2MM बारिश हुई। इसी तरह सांगानेर में 2.3, आमेर में 3MM पानी बरसा। करौली के गुढ़ाचंद्रजी में 9MM बरसात दर्ज हुई। दौसा, अलवर, टोंक और भरतपुर के एरिया में भी कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई।जयपुर में बुधवार शाम को कई इलाकों में बारिश हुई। तेज बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर गया।जयपुर में बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने और बारिश के बाद हल्की उमस बढ़ने से गर्मी बढ़ गई। इधर, जैसलमेर, बीकानेर, चूरू, गंगानगर, धौलपुर, पिलानी, हनुमानगढ़, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक में भी दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा।अगले 5 दिन सूखा रहेगा मौसम मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन नॉर्मल पॉजिशन से उत्तर दिशा में हिमालय के पास है। पश्चिम से हवाओं का प्रभाव भी बढ़ा है। बंगाल की खाड़ी में कोई नया वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है। इन सभी परिस्थिति और मॉडल को देखकर विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले 5 दिन राजस्थान में कोई बड़ा वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं होगा।सितंबर में सामान्य से कम बारिश का अनुमान इस अगस्त की तरह सितंबर में भी बारिश सामान्य से कम हो सकती है। उन्होंने इसके पीछे बड़ा कारण अलनीनो प्रभाव माना है। वहीं वेर्स्टन विंड का प्रभाव बढ़ गया है, जिसके कारण राजस्थान समेत उत्तरी भारत के हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और मध्य भारत मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में सितंबर में बारिश कम ही होगी।राजस्थान में अब तक 13 फीसदी ज्यादा बारिश राजस्थान में मानसून की अब तक की स्थिति देखें तो सामान्य से 13 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। राज्य में एक जून से 30 अगस्त तक औसत बारिश 368.3MM होती है, लेकिन इस सीजन में अब तक 416.2MM बारिश हो चुकी है। पूर्वी राजस्थान के एरिया में अभी बारिश औसत से 6 फीसदी कम हुई है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के एरिया में औसत से 46 फीसदी ज्यादा।राजस्थान मानसून मीटरपिछले 24 घंटे में अब तक हुई बारिश अब तक होती है ज्यादा0 416.2 एमएम 368.2 एमएम 13%कोटा में गुरुवार सुबह तेज धूप निकली नजर आई और आसमान साफ नजर आया।सीकर में करीब 10 दिनों से बादलों की आवाजाही जारी है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव भी हो रहा है। फिलहाल 5 सितंबर तक मौसम ड्राई रहेगा।

 


Share News

editor August 31, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फर्जी दस्तावेजों से किसान की बीमा राशि हड़पने का मामला दर्ज
बीकानेर
कोटगेट में टैक्सी चालक से मारपीट, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
बीकानेर
श्रीडूंगरगढ़ में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया डिटेन
बीकानेर
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी, भुजिया दुकान से नकदी और सामान पार
बीकानेर
बीकानेर के औद्योगिक विकास और भविष्य की संभावनाओं पर हुआ मंथन
बीकानेर
बीकानेर पर्यटन को नई पहचान दिलाने का लिया संकल्प, नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व
बीकानेर
15 अगस्त तक बीकानेर की सड़कों पर दौड़ेंगी 75 इलेक्ट्रिक बसें
बीकानेर
बीकानेर में विदेशी नागरिकों के ड्रग्स नेटवर्क पर कोर्ट का फैसला
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
जयपुर

भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन बोरीवली तक ही चलेगी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?