Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: छात्रा के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप अधिकारी से जांच करवाने की मांग
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > छात्रा के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप अधिकारी से जांच करवाने की मांग
राजस्थानहनुमानगढ़

छात्रा के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप अधिकारी से जांच करवाने की मांग

editor
editor Published August 31, 2023
Last updated: 2023/08/31 at 6:07 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

हनुमानगढ़।छात्रा के हॉस्टल में सुसाइड करने के मामले में परिजनों ने हत्या की धाराएं जोड़कर निष्पक्ष जांच कराने के लिए एसपी को ज्ञापन दिया।सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही छात्रा की ओर से कथित रूप से सुसाइड करने के टाउन पुलिस थाने में दर्ज मामले में मर्डर की धाराएं जोड़ते हुए जांच करने की मांग को लेकर मृतका के परिजनों ने गुरुवार को एसपी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जांच किसी दूसरे अधिकारी को सौंपने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।मृतका प्रियंका मेघवाल के पिता शिवकरण मेघवाल निवासी भूनावाली ढाणी ने बताया कि 26 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे उसके पास कॉल आई कि आपकी बेटी की तबीयत खराब है, तुरंत आकर चैक करवाओ। इस पर वह अपने लड़के और अन्य परिजनों के साथ तुरंत हनुमानगढ़ टाउन की नई आबादी, गली नम्बर पांच स्थित करणी गर्ल्स पीजी हॉस्टल पहुंचे। वहां पहुंचने पर प्रियंका को मृत पाया। पुलिस भी वहां मौजूद थी। उन्हें बताया गया कि प्रियंका ने पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया है, लेकिन उनके पहुंचने पर प्रियंका का शव फर्श पर पड़ा था और पंखे पर कटी हुई चुन्नी लटक रही थी। उसके बाद पुलिस बिना जांच-पड़ताल के उसकी बेटी के शव को राजकीय जिला चिकित्सालय ले गई। शिवकरण के अनुसार उन्होंने मना भी किया कि पहले जांच करो, लेकिन पुलिस शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में ले गई और पोस्टमार्टम करवा उन्हें शव सौंप दिया। उससे मर्ग की रिपोर्ट दर्ज करवा ली।पुलिस के दिखाए वीडियो पर भी शकशिवकरण के अनुसार शक होने पर पुलिस ने एक वीडियो और एक पर्ची उन्हें दिखाई। पर्ची में अज्ञात जनों की ओर से उसकी बेटी को मारने की घटना लिखी हुई और मारने वाले की ओर से माफ करने के लिए लिखा हुआ पाया गया। शिवकरण के अनुसार यह वीडियो और पर्ची संदिग्ध है। उन्हें प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वीडियो में जो लड़की चुन्नी काटती हुई दिखाई दे रही है, उसने प्रियंका का मोबाइल फोन अपने हाथ में लेकर लॉक खोलकर वापस बंद करना दिखाया जा रहा है। उस समय वहां पर कई लड़के, लड़कियां और वार्डन मौजूद है।परिजनों का आरोप की बेटी की हुई हत्या शिवकरण ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। पर्ची संदिग्ध है और उसकी बेटी की हैंडराइटिंग भी नहीं है। उसे शक है कि पुलिस और करणी गर्ल्स पीजी के संचालक एवं प्रबंधक के लोगों की मिलीभगत कर इस हत्या को दबाया जा रहा है। उन्होंने मामले को हत्या में तब्दील कर तुरन्त अन्य किसी निष्पक्ष अधिकारी से जांच करवाने, दोषियों को गिरफ्तार कर न्याय के साथ उचित मुआवजा, एक परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दिलवाने की मांग की। गौरतलब है कि 26 अगस्त को प्रियंका का शव टाउन में नई आबादी स्थित पीजी हॉस्टल के कमरे में पंखे पर झूलता मिला था।

 


Share News

editor August 31, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एमआरजी चेस चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन, 61 हजार की पुरस्कार राशि वितरित
बीकानेर
सूने मकान को बनाया निशाना, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
बीकानेर
रोजगार की मांग पर धरना, टेंट हटाने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस में विवाद
बीकानेर
बीकानेर रेंज में विदेशी हथियारों का जाल, चार माह में 206 हथियार बरामद
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में आज बिजली रहेगी बंद, रखरखाव कार्य के चलते कटौती
बीकानेर
भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित
राजस्थान
सहकारिता मंत्री के खिलाफ पूर्व पुलिसकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
बीकानेर
आईआईटी एडवांस्ड 2026 में सिंथेसिस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित

Published June 1, 2026
राजस्थान

जून की शुरुआत के साथ बदले कई नियम, जानें असर

Published June 1, 2026
राजस्थान

1 जून से परिवहन सेवाओं में बड़ा बदलाव, 58 सुविधाएं होंगी ऑनलाइन – Rajasthan News

Published May 31, 2026
राजस्थान

AI वॉइस क्लोनिंग से बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

Published May 31, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?