Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: युवक ने खाने में जहर मिलाया, पत्नी-बेटे की मौत बेटी की हालत नाजुक
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > युवक ने खाने में जहर मिलाया, पत्नी-बेटे की मौत बेटी की हालत नाजुक
जयपुरराजस्थान

युवक ने खाने में जहर मिलाया, पत्नी-बेटे की मौत बेटी की हालत नाजुक

editor
editor Published August 28, 2023
Last updated: 2023/08/28 at 3:56 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

जयपुर।आरोप है कि पारिवारिक कलह और कर्ज के कारण युवक ने परिवार को जहर दिया। आरोपी ने खुद भी जहर वाला खाना खाया, लेकिन कम मात्रा में।जयपुर में एक युवक ने कर्जे से परेशान होकर परिवार सहित जहर खा लिया। पांच माह का मासूम बेटा जब जहर वाला हलवा खाने के कुछ मिनटों बाद तड़पने लगा तो पति-पत्नी बेटे और बेटी को लेकर महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचे। यहां इलाज के दौरान मां और बेटे की मौत हो गई। जबकि मासूम बेटी और युवक को सवाई मानसिंह हॉस्पिटल रेफर किया गया। वहीं, युवक के साले ने उस पर हत्या का केस दर्ज करवाया है।मनोज और साक्षी के परिवार से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि SL टीम की मदद से सबूत जुटाए गए हैं।प्रताप नगर एसचओ जहीर अब्बास ने बताया कि घटना रविवार सुबह सेक्टर-26 में हुई। यहां के निवासी मनोज शर्मा (30) ने पत्नी साक्षी (28) और 5 साल की बेटी निया व 5 महीने के बेटे के खाने में जहर मिला दिया। इसके बाद उसने खुद ने भी जहर खा लिया।परिवार की तबीयत खराब होने पर मनोज ने कैब बुक करवाई। सुबह करीब 9:30 बजे कैब से पत्नी और दोनों बच्चों को लेकर महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचा। हॉस्पिटल प्रशासन ने परिवार के सामूहिक जहर खाकर पहुंचने की सूचना प्रताप नगर थाना पुलिस को दी। इलाज के दौरान साक्षी और 5 महीने के बेटे अथर्व की मौत हो गई। मनोज और उसकी बेटी की हालत देखते हुए डॉक्टर्स ने दोनों को SMS हॉस्पिटल रेफर कर दिया।डायरी में लिखा सुसाइड नोट पुलिस सूत्रों की मुताबिक, पुलिस को घर की तलाशी में एक डायरी मिली है। इसमें सुसाइड करने की कोशिश के बारे में बताया गया है। मनोज ने हलवे में जहर मिलाकर खुद और परिवार को खिलाया था। परिवार के सामूहिक सुसाइड करने से पहले सुसाइड नोट लिखकर डायरी में छोड़ा था। मनोज पहले ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी में जॉब करता था और अब पिछले काफी समय से बेरोजगार था।चोरी के आरोप के बाद रहने लगे अलग मनोज के साले शुभम ने बताया कि बहन साक्षी की फरवरी-2017 में मनोज से शादी हुई थी। जीजा मनोज शर्मा का मानसरोवर के कृष्णा सरोवर में घर है। मनोज के पिता सेना से रिटायर्ड हो चुके हैं। शादी के कुछ समय बाद ही सास-ससुर, जेठ-जेठानी व दो ननद और उनके पति मनोज बहन साक्षी को परेशान करने लग गए थे। मनोज ने कई लोगों से कर्जा लिया था। साल 2019 में साक्षी पर उसके ससुराल वालों ने चोरी का आरोप भी लगाया था। उसके बाद मनोज परिवार से अलग रहने लगा।मनोज के साले शुभम ने हत्या का केस दर्ज करवाया है। उसका कहना है कि परिवार पर काफी कर्ज था।शुभम ने बताया उसने बहन साक्षी के कहने पर हमने 3 लाख रुपए की मदद भी की थी। साक्षी बताती थी कि उसे ससुराल वाले टॉर्चर करते हैं। 26 अगस्त की शाम को साक्षी की मम्मी से बात हुई थी, लेकिन उस समय तक सब कुछ नॉमल था।शुभम का कहना है मनोज ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम को ही वह जहर के 7-8 पैकेट लेकर आया था। सुबह करीब 5 बजे उठते ही उसने आटे का हलवा बनवाया और उसमें पांच पैकेट जहर मिला दिया। उसके बाद पहले पत्नी-बच्चों को खिलाया, उसके बाद खुद ने कम मात्रा में खाया।


Share News

editor August 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर
बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
राजघराना ट्रस्ट विवाद में कोर्ट का बड़ा आदेश जारी
बीकानेर
बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया
बीकानेर
राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?