Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: छत से कूदी 10वीं क्लास की स्टूडेंट युवक ने इंस्टाग्राम पर नाम-धर्म बदलकर की दोस्ती
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > छत से कूदी 10वीं क्लास की स्टूडेंट युवक ने इंस्टाग्राम पर नाम-धर्म बदलकर की दोस्ती
जयपुरराजस्थान

छत से कूदी 10वीं क्लास की स्टूडेंट युवक ने इंस्टाग्राम पर नाम-धर्म बदलकर की दोस्ती

editor
editor Published August 24, 2023
Last updated: 2023/08/24 at 4:46 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

जयपुर।जयपुर में धोखेबाज बॉयफ्रेंड से आहत होकर एक स्कूली छात्रा से छत से छलांग लगा दी। घायल छात्रा का प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। इंस्टाग्राम पर नाम-धर्म बदलकर एक लड़के ने उससे दोस्ती की थी। दिल्ली से मिलने आए बॉयफ्रेंड को नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करते समय लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। लोगों की पूछताछ में असलियत सामने आने पर छात्रा ने घर की छत से छलांग लगा दी। करधनी थाना पुलिस ने बुधवार शाम पॉक्सो एक्ट में आरोपी को अरेस्ट कर लिया।SHO (करधनी) उदय सिंह यादव ने बताया कि पॉक्सो एक्ट में नसरूल्लाह उर्फ इमरान (18) पुत्र मोहम्मद शोकत निवासी दरभंगा बिहार हाल रणजीत नगर, दिल्ली को अरेस्ट किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसके दिल्ली में रहकर पढ़ाई करना सामने आया है।उन्होंने बताया- करधनी निवासी 15 साल की लड़की प्राइवेट स्कूल में 10वीं क्लास में पढ़ती है। कुछ दिनों पहले उसकी इंस्टाग्राम पर एक लड़के से दोस्ती हुई। दोस्ती करने वाले इमरान ने खुद का नाम रोहित सिंह बनाकर चैटिंग शुरू कर दी। नाम-धर्म छिपाकर वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम पर बातचीत कर नाबालिग स्कूल छात्रा को फंसा लिया। मंगलवार को आरोपी नसरूल्लाह उर्फ इमरान उससे मिलने दिल्ली से जयपुर आया।कॉलोनी में घूमते समय कर रहा था छेड़छाड़ जयपुर आने के बाद उसने नाबालिग गर्लफ्रेंड को मिलने के बहाने बुलाया। दोनों के बीच घर के आस-पास मिलना तय हुआ। शाम के समय आरोपी इमरान उससे मिलने पहुंचा। घर के आस-पास की कॉलोनियों में घूमते समय आरोपी इमरान उससे छेड़छाड़ करने लगा। नाबालिग लड़की के साथ गलत होता देख कॉलोनी के लोगों ने दोनों को रोक लिया।दौड़ते हुए घर की छत पर चढ़कर कूदी कॉलोनी के लोगों ने पूछताछ करने पर आरोपी ने दोनों के दोस्त होने की बात कही। लड़के की बोली से शक होने पर लोगों ने उसका नाम-पता पूछा तो उसने खुद का नाम रोहित सिंह निवासी बिहार बताया। शक होने पर लोगों ने उसकी पिटाई कर सख्ती से पूछा तो उसने अपना नाम नसरूल्लाह उर्फ इमरान निवासी दिल्ली बताया। बॉयफ्रेंड के धोखा देकर नाम-धर्म छिपाने का पता चलने पर छात्रा दौड़ते अपने घर की छत पर गई और नीचे छलांग लगा दी। लोगों ने उसे तुरंत प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी इमरान को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और जांच में जुटी है।


Share News

editor August 24, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फर्जी दस्तावेजों से किसान की बीमा राशि हड़पने का मामला दर्ज
बीकानेर
कोटगेट में टैक्सी चालक से मारपीट, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
बीकानेर
श्रीडूंगरगढ़ में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया डिटेन
बीकानेर
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी, भुजिया दुकान से नकदी और सामान पार
बीकानेर
बीकानेर के औद्योगिक विकास और भविष्य की संभावनाओं पर हुआ मंथन
बीकानेर
बीकानेर पर्यटन को नई पहचान दिलाने का लिया संकल्प, नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व
बीकानेर
15 अगस्त तक बीकानेर की सड़कों पर दौड़ेंगी 75 इलेक्ट्रिक बसें
बीकानेर
बीकानेर में विदेशी नागरिकों के ड्रग्स नेटवर्क पर कोर्ट का फैसला
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
जयपुर

भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन बोरीवली तक ही चलेगी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?