Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: रक्षाबंधन को लेकर डाक विभाग की तैयारी पूरी:लिफाफे में भिजवाई जा रही राखी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > रक्षाबंधन को लेकर डाक विभाग की तैयारी पूरी:लिफाफे में भिजवाई जा रही राखी
राजस्थानहनुमानगढ़

रक्षाबंधन को लेकर डाक विभाग की तैयारी पूरी:लिफाफे में भिजवाई जा रही राखी

editor
editor Published August 22, 2023
Last updated: 2023/08/22 at 3:37 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

हनुमानगढ़.डाक विभाग की ओर से राखी विशेष लिफाफे में डालकर डाक के जरिए भिजवाई जा रही है।बहनों की ओर से देश-विदेश में बैठे अपने भाइयों तक डाक के जरिए भिजवाई जाने वाली राखी को डाक विभाग की ओर से सुरक्षित पहुंचाने के लिए कई प्रबंध किए गए हैं। डाक विभाग की ओर से राखी विशेष लिफाफे में डालकर डाक के जरिए भिजवाई जा रही है।जंक्शन स्थित मुख्य डाकघर के हेड पोस्ट मास्टर मनोज कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को लेकर डाक विभाग की ओर से कई इंतजाम किए गए हैं। डाक विभाग का प्रयास है कि बहनों की ओर से डाक के जरिए भेजी जाने वाली राखी सुरक्षित और समय पर उनके भाइयों तक पहुंचे। इसके लिए मुख्य डाकघर में अलग से काउंटर खोला गया है। डाक विभाग की ओर से अलग से राखी कवर छपवाए गए हैं। इनमें राखी भेजी जा सकती है। मुख्य डाकघर को कुल तीन हजार कवर प्राप्त हुए थे। यह कवर मुख्य डाकघर के अधीन सभी सब ऑफिस में भेज दिए गए हैं। प्रति कवर दस रुपए शुल्क रखा गया है। कवर और मंगवाए गए हैं। भारत के साथ विदेश में भी रक्षाबंधन के दिन से पहले राखी भेजने की व्यवस्था की गई है। रोजाना करीब 300 राखियों की बुकिंग होती है। इनमें सौ से अधिक साधारण और रजिस्टर्ड डाक के जरिए राखी भेजी जा रही है।उन्होंने बताया कि कई ऐसी वस्तुएं हैं जिन्हें डाक के जरिए नहीं भेजा जा सकता। अश्लील फोटो, कोई भी विस्फोटक पदार्थ, तेज धारदार हथियार, जीवित जंतु, लॉटरी टिकट, दस हजार रुपए से अधिक कीमत के सोने के सिक्के, मादक पदार्थ आदि प्रतिबंधित वस्तुएं डाक विभाग की ओर से नहीं भेजी जाती। इन वस्तुओं पर डाक विभाग की पैनी नजर रहती है ताकि कोई व्यक्ति डाक के जरिए यह वस्तुएं नहीं भेज सके।

 


Share News

editor August 22, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

MGSU वेलोड्रम में दरारें, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
बीकानेर
मौसम बदला, 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, गर्मी बरकरार
बीकानेर
चुनावी वादे निभाने को लेकर नए संवैधानिक आयोग बनाने का प्रस्ताव
बीकानेर
बीकानेर टीम की बड़ी कार्रवाई, भ्रूण लिंग जांच नेटवर्क का भंडाफोड़
बीकानेर
थाने से बाइक गायब मामले में पुलिस ड्राइवर निलंबित, जांच जारी
बीकानेर
कोटगेट-सांखला फाटक विवाद पर हाईकोर्ट ने मांगा सभी विभागों का पक्ष
बीकानेर
बीकानेर में घर में घुसकर हमला, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज
बीकानेर
फल मंडी में टैक्सी की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?