Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सीएम गहलोत के सबसे खास मंत्री के पुत्र को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस गैंग का नाम आया सामने
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > सीएम गहलोत के सबसे खास मंत्री के पुत्र को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस गैंग का नाम आया सामने
जयपुरराजस्थान

सीएम गहलोत के सबसे खास मंत्री के पुत्र को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस गैंग का नाम आया सामने

editor
editor Published August 22, 2023
Last updated: 2023/08/22 at 3:33 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राज्य मंत्री और सांचौर विधायक सुखराम विश्नोई के पुत्र भूपेंद्र विश्नोई ने जान से मारने की धमकी मिलने का सांचौर थाने में मामला दर्ज करवाया है। धमकी भरे फोन करने वाले आरोपी विष्णु का जुड़ाव लॉरेंस गिरोह से बताया जा रहा है।फोन पर मिली जान से मारने की धमकीभूपेंद्र विश्नोई ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि 14 अगस्त को हायर सैकंडरी स्कूल सांचौर मैदान में कवि सम्मेलन में शामिल था। कार्यक्रम में छोटा भाई सत्येंद्र भी मौजूद था। इसी रात 9.32 बजे व्हाट्सअप कॉल आया जिसे रिसीव नहीं किया। दोबारा रात 10.10 बजे फिर से उसी नंबर से फोन आया, यह कॉल भी रिसीव नहीं किया। इसी तरह रात 10.16 बजे फिर उसी नंबर से कॉल आया तो उसे रिसीव किया। फोन करने वाले ने अपनी पहचान विष्णु खुडाला के रूप में बताई।इस दौरान फोन करने वाले शख्स ने धमकाया कि 7 अगस्त वाली घटना को लेकर तुम, तेरा भाई व तुम्हारे पिता का वही हाल करेंगे, जो लक्ष्मण का किया है। उसने धमकाया कि चुपचाप घर बैठे रहो, हमारे आदमी अभी वहीं घूम रहे हैं।इंटरनेशनल नंबर से आया कॉलरिपोर्टकर्ता के अनुसार इसके अलावा भी विष्णु नाम का यह शख्स धमकाता रहा। इसके बाद रात 11.37 बजे फिर फोन आया, लेकिन कवि सम्मेलन में होने से फोन बंद कर दिया। रिपोर्टकर्ता के अनुसार सुबह यह बात उसने अपने भाई को बताई तो उसने भी कहा कि उसके मोबाइल नंबर पर भी इंटरनेशनल नंबर से कॉल आया। जिस नंबर पर नो कॉलर आईडी और अननोन नंबर लिखा हुआ था। अगले दिन 15 अगस्त को यह बात पिता सुखराम विश्नोई को बताई। पुलिस ने रिपोर्ट पर खुडाला (झंवर, जोधपुर) निवासी विष्णु विश्नोई के खिलाफ धारा 386, 387, 506 और 507 में मामला दर्ज किया है।विष्णु का लक्ष्मण देवासी हत्याकांड से ताल्लुकपुलिस सूत्रों के अनुसार नवसृजित सांचौर जिले में गोलियों से भूनकर शराब कारोबारी की हत्या के मामले में जोधपुर के हिस्ट्रीशीटर विष्णु बिश्नोई की भी भूमिका सामने आई है। पंजाब के कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े विष्णु ने कथित तौर पर 25 लाख रुपए में हत्या की सुपारी ली थी और हरियाणा से शॉर्प शूटर मंगाकर गत 7 अगस्त को शराब कारोबारी लक्ष्मण देवासी की हत्या करवाई थी। मामले में अब तक मुख्य आरोपियों में मुकेश खींचड़, कमलेश समेत हरियाणा में सहयोगी महेश को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विष्णु हिस्ट्रीशीटर, फायरिंग और रंगदारी के मामले दर्जजोधपुर में मार्च 2017 में ही फिर से मनीष जैन (जैन ट्रेवल्स के मालिक) को लॉरेंस बिश्नोई ने फोन कर 50 लाख की फिरौती मांगी। फिरौती नहीं देने पर फायरिंग करवा दी। लॉरेंस के गुर्गों विष्णु बिश्नोई, हीरा उर्फ हिरेन्द्र जाट, लवप्रित सिंह उर्फ विक्की, जगदीप उर्फ दीपा उर्फ जग्गा, शुभम वीर उर्फ मंत्री, नरेश उर्फ अर्जुन ने पिस्टल से घर पर फायर किए। पेट्रोल डालकर मर्सिडीज कार को आग लगा दी।
मार्च 2017 में जोधपुर के डॉ. सुनील चांडल को लॉरेंस बिश्नोई ने फरीदकोट जेल से निम्गो एम के जरिए फिरौती के लिए कॉल किया। 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। फिरौती नहीं देने पर हीरा उर्फ हिरेन्द्र जाट, विष्णु बिश्नोई, लवप्रिति सिंह उर्फ विक्की मोगा, जगदीप उर्फ दीपा उर्फ जग्गा मोगा, शुभम वीर उर्फ मंत्री मोगा, नरेश उर्फ अर्जुन अबोहर ने पिस्टल से घर और कार पर फायरिंग की थी।पता नहीं हमें धमकी क्याफोन पर लक्ष्मण देवासी की तरह ही मुझे, मेरे भाई और पिता की तरह हाल करने की धमकी फोन पर मिली थी। रिपोर्ट पेश की है। किसी तरह की रुपए की मांग नहीं की गई है, लेकिन किस कारण से यह धमकी भरा फोन आया। इस बात की जानकारी नहीं है। – भूपेंद्र विश्नोई, मंत्री पुत्र


Share News

editor August 22, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फर्जी दस्तावेजों से किसान की बीमा राशि हड़पने का मामला दर्ज
बीकानेर
कोटगेट में टैक्सी चालक से मारपीट, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
बीकानेर
श्रीडूंगरगढ़ में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया डिटेन
बीकानेर
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी, भुजिया दुकान से नकदी और सामान पार
बीकानेर
बीकानेर के औद्योगिक विकास और भविष्य की संभावनाओं पर हुआ मंथन
बीकानेर
बीकानेर पर्यटन को नई पहचान दिलाने का लिया संकल्प, नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व
बीकानेर
15 अगस्त तक बीकानेर की सड़कों पर दौड़ेंगी 75 इलेक्ट्रिक बसें
बीकानेर
बीकानेर में विदेशी नागरिकों के ड्रग्स नेटवर्क पर कोर्ट का फैसला
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
जयपुर

भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन बोरीवली तक ही चलेगी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?