Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष को गोली मारी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष को गोली मारी
crimeराजस्थान

श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष को गोली मारी

editor
editor Published August 13, 2023
Last updated: 2023/08/13 at 4:36 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

उदयपुर में श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष भंवर सिंह सलाडिया को गोली मारी दी। उन्हें कमर में गोली लगी। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। भीड़ ने गोली मारने वाले आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। घटना रविवार (13 अगस्त) को भूपाल नोबल्स (बीएन) यूनिवर्सिटी में दोपहर 1 बजे की है। यूनिवर्सिटी में संगठन के कार्यक्रम के बाद श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष नाश्ता करने जा रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति दिग्विजय सिंह उनके पास आया। वह बात करने के बहाने साइड में ले गया और भंवर सिंह को गोली मार दी। गोली की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़कर पहले पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, यूनिवर्सिटी में विभिन्न मांगों को लेकर हुए कार्यक्रम में आरोपी दिग्विजय सिंह भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि दिग्विजय राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का पूर्व जिला अध्यक्ष रहा है। दिग्विजय सिंह और भंवर सिंह के बीच आपसी मतभेद भी बताए जा रहे हैं। आरोपी दिग्विजय सिंह राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना में उदयपुर जिलाध्यक्ष रह चुका है। इसके बाद पिछले 3 साल से वह श्री राजपूत करणी सेना में जिलाध्यक्ष था। जिसके प्रदेशाध्यक्ष भंवर सिंह सलाड़िया है। आरोपी को करीब 4 महीने पहले ही श्री राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष पद से हटाया गया था। बताया जा रहा है कि इसके बाद से ही वह नाराज चल रहा था। उसने प्रदेश पदाधिकारियों के सामने कभी खुलकर नाराजगी व्यक्त नहीं की, लेकिन आज यूनिवर्सिटी में मौका पाकर प्रदेशाध्यक्ष पर फायरिंग कर दी। वर्तमान में आरोपी आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़ा हुआ था।


Share News

editor August 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

8 मई तक राजस्थान में अंधड़-बारिश का अलर्ट, मौसम रहेगा खराब
जयपुर बीकानेर
कोलायत में चार खनन प्लॉट की नीलामी, करोड़ों का राजस्व संभव
बीकानेर
बीकानेर निगम में काम ठप, ठेकेदारों ने जेईएन से की मारपीट
बीकानेर
बीकानेर में सीएम भजनलाल शर्मा का दौरा अचानक स्थगित
बीकानेर
बड़ा मंगल 2026: इन राशियों पर हनुमान जी की विशेष कृपा
बीकानेर
बीकानेर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, पूजा-अर्चना कर बांटी मिठाई
बीकानेर
श्रीगंगानगर हादसे में कांस्टेबल व मासूम बेटी की मौत, परिवार सदमे में
बीकानेर
बीकानेर में नशे का फैलता जाल, कई इलाकों में खुलेआम तस्करी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर पश्चिम विधायक की सीएम से मुलाकात, विकास कार्यों पर जोर – Bikaner News

Published May 3, 2026
राजस्थान

बीकानेर सहित 33 जिलों में मौसम अलर्ट, 4 मई को आंधी-बारिश का खतरा – Bikaner News

Published May 3, 2026
राजस्थान

राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट, सोलर पावर बेकार जाने से झटका

Published May 3, 2026
बीकानेरराजस्थान

अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन में डॉ. श्वेत गोस्वामी ने दिया प्रभावशाली मुख्य वक्तव्य…

Published April 29, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?