Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पानी की टंकी पर चढ़े युवकों पर मधुमक्खियां का हमला:नीचे उतरने के दौरान टंकी से गिरा युवक
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जोधपुर > पानी की टंकी पर चढ़े युवकों पर मधुमक्खियां का हमला:नीचे उतरने के दौरान टंकी से गिरा युवक
जोधपुरराजस्थान

पानी की टंकी पर चढ़े युवकों पर मधुमक्खियां का हमला:नीचे उतरने के दौरान टंकी से गिरा युवक

editor
editor Published August 10, 2023
Last updated: 2023/08/10 at 4:04 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

जोधपुर। जोधपुर ग्रामीण के शेरगढ़ विधानसभा के देचू क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर दो युवक टंकी पर चढ़ गए। युवकों का कहना था कि गांव में लंबे समय से पानी की किल्लत है कोई भी अधिकारी और जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहा है। इसलिए मजबूर होकर उन्हें टंकी पर चढ़ना पड़ा। इसी दौरान अचानक टंकी पर चढ़े युवकों पर मधुमक्खियों के दल ने हमला बोल दिया। इसके चलते उतरने के दौरान एक युवक श्रवण 15 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। जिसे चोटिल अवस्था में ग्रामीण देचू के सरकारी चिकित्सा केंद्र में लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रैफर किया गया है। युवक के शरीर पर कई जगहों पर मधुमक्खियों ने काट दिया। लगभग 2 घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बीच कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। टंकी पर चढ़े युवक ने वीडियो जारी कर बताया कि उनके गांव ठाडिया क्षेत्र के दर्जियों की ढाणी में पिछले 12 महीनों से पेयजल सप्लाई नहीं हो रही है। इसके चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की समस्या को लेकर कई बार स्थानीय सरपंच से लेकर पीएचईडी के अधिकारियों को भी बताया गया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। सरपंच को बोलने पर पेयजल विभाग के पास जाने को बोलते हैं। वहीं पेयजल विभाग के जेईएन फोन भी नहीं उठाते हैं। इसलिए मजबूर होकर उन्हें टंकी पर चढ़ना पड़ रहा है। युवक ने आरोप लगाया कि गांव में पानी की किल्लत को देखते हुए टैंकर से भी सप्लाई समय पर नहीं हो रही है। अधिकारी ग्रामीणों की पीड़ा को नहीं सुन रहे हैं। इस दौरान टंकी के नीचे ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इधर घटना के बाद भी मौके पर पीएचईडी अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने बताया शेरगढ़ विधानसभा के इस गांव में पिछले लंबे समय से पानी की किल्लत है। पीएचईडी के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। यहां पर ट्यूबवेल बंद पड़ी है। 1500 रुपए देकर भी पानी के टैंकर नहीं मिल रहे हैं। इस घटना को लेकर भी एईएन, जेईएन को कॉल किया लेकिन उन्होंने आने से मना कर दिया। जनप्रतिनिधि भी समस्या को लेकर सुनवाई नहीं कर र


Share News

editor August 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एमआरजी चेस चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन, 61 हजार की पुरस्कार राशि वितरित
बीकानेर
सूने मकान को बनाया निशाना, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
बीकानेर
रोजगार की मांग पर धरना, टेंट हटाने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस में विवाद
बीकानेर
बीकानेर रेंज में विदेशी हथियारों का जाल, चार माह में 206 हथियार बरामद
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में आज बिजली रहेगी बंद, रखरखाव कार्य के चलते कटौती
बीकानेर
भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित
राजस्थान
सहकारिता मंत्री के खिलाफ पूर्व पुलिसकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
बीकानेर
आईआईटी एडवांस्ड 2026 में सिंथेसिस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित

Published June 1, 2026
राजस्थान

जून की शुरुआत के साथ बदले कई नियम, जानें असर

Published June 1, 2026
राजस्थान

1 जून से परिवहन सेवाओं में बड़ा बदलाव, 58 सुविधाएं होंगी ऑनलाइन – Rajasthan News

Published May 31, 2026
राजस्थान

AI वॉइस क्लोनिंग से बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

Published May 31, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?