Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: साइबर ठगों से रिफंड करवाए 15 हजार रुपए:युवती के साथ हुई थी 18 हजार 519 रुपए की ठगी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > साइबर ठगों से रिफंड करवाए 15 हजार रुपए:युवती के साथ हुई थी 18 हजार 519 रुपए की ठगी
राजस्थानहनुमानगढ़

साइबर ठगों से रिफंड करवाए 15 हजार रुपए:युवती के साथ हुई थी 18 हजार 519 रुपए की ठगी

editor
editor Published August 10, 2023
Last updated: 2023/08/11 at 3:33 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

हनुमानगढ़।साइबर ठगी के मामले में जिले की भिरानी पुलिस ने 15 हजार रुपए की राशि रिफंड करवाई है। पीड़ित युवती से साइबर ठगों ने फोन पे नंबर पर अलग-अलग करके 18 हजार 519 रुपए डलवा कर ठगी की थी। भिरानी पुलिस थाना प्रभारी कविता पूनिया ने बताया कि ममता पुत्री महेन्द्रसिंह जाट निवासी न्यांगल तहसील भादरा ने पिछले दिनों पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दी कि 18 जुलाई को उसके मोबाइल नम्बर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने परिचित बनकर फोन किया और रुपयों की आवश्यकता के बारे में बताया। अज्ञात व्यक्ति ने उसके फोन पे नम्बर से क्रमश: 40, 3480, 4999 और 10000 रुपए यानि कुल 18519 रुपए डलवा कर साइबर ठगी कर ली। थाना प्रभारी के अनुसार शिकायत मिलने पर साइबर पोर्टल पर कार्यरत कॉन्स्टेबल विकास कुमार ने परिवादिया से डाटा प्राप्त कर नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर परिवाद दर्ज किया। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कॉन्स्टेबल विकास कुमार ने साइबर पोर्टल पर प्राप्त शुदा परिवाद का अवलोकन कर परिवादिया के खाते से स्थानांतरित हुई राशि का पाथ ट्रेस कर आवश्यक कार्रवाई करते 18 हजार 519 रुपए में से 15000 रुपए की राशि होल्ड करवाने में सफलता हासिल की। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट भादरा निधि पूनिया के आदेशानुसार बुधवार को 15000 रुपए की राशि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से परिवादिया के खाते में रिफंड करवाई गई। फ्रॉड राशि रिफंड होने पर परिवादिया ममता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उधर, पुलिस ने एडवायजरी जारी करते हुए अपील की है कि ऑनलाइन साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नम्बर 1930 और साइबर क्राइम टीम हनुमानगढ़ के मोबाइल नम्बर 8764876025 पर कॉल या व्हाट्सऐप करें। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल ‘साइबर क्राइम डॉट जीओवी डॉट इन’ पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।


Share News

editor August 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एमआरजी चेस चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन, 61 हजार की पुरस्कार राशि वितरित
बीकानेर
सूने मकान को बनाया निशाना, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
बीकानेर
रोजगार की मांग पर धरना, टेंट हटाने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस में विवाद
बीकानेर
बीकानेर रेंज में विदेशी हथियारों का जाल, चार माह में 206 हथियार बरामद
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में आज बिजली रहेगी बंद, रखरखाव कार्य के चलते कटौती
बीकानेर
भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित
राजस्थान
सहकारिता मंत्री के खिलाफ पूर्व पुलिसकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
बीकानेर
आईआईटी एडवांस्ड 2026 में सिंथेसिस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित

Published June 1, 2026
राजस्थान

जून की शुरुआत के साथ बदले कई नियम, जानें असर

Published June 1, 2026
राजस्थान

1 जून से परिवहन सेवाओं में बड़ा बदलाव, 58 सुविधाएं होंगी ऑनलाइन – Rajasthan News

Published May 31, 2026
राजस्थान

AI वॉइस क्लोनिंग से बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

Published May 31, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?