Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 4 साल बाद परिवार से मिला बच्चा:पड़ोसी ने चुरा कर गुजरात में भीख मंगवाई,
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जोधपुर > 4 साल बाद परिवार से मिला बच्चा:पड़ोसी ने चुरा कर गुजरात में भीख मंगवाई,
जोधपुरराजस्थान

4 साल बाद परिवार से मिला बच्चा:पड़ोसी ने चुरा कर गुजरात में भीख मंगवाई,

editor
editor Published August 9, 2023
Last updated: 2023/08/09 at 4:10 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जोधपुर।4 साल बाद एक बच्चा अपने परिवार से मिला। 2019 में उसे पड़ोसी अपहरण कर ले गए थे और गुजरात में भीख मंगवाते थे। जोधपुर और गुजरात की दाहोद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। राजस्थान के बच्चा चोर बजरंग-गीता उर्फ ‘बंटी- ‘बबली’ के कब्जे से बरामद तीन बच्चों में से राजू उर्फ राहुल का करीबन 4 साल बाद जोधपुर स्थित परिवार से मिलन हुआ। सोमवार को दादी मां को देखते ही राहुल ने पहचान लिया। 5 अगस्त को दाहोद पुलिस ने राजस्थान में वांछित बच्चा चोर ‘बंटी-बबली’ जोड़े को हिरासत में लिया था। आरोपियों की पहचान गीता ठाकुर (सरवाण गांव-केकड़ी-राज.) व मंडोल गांव भीलवाड़ा निवासी बजरंगसिंह रावत के रूप में हुई। इनके कब्जे से तीन बच्चे मिले हैं। ये अपहृत बच्चों से भिक्षावृति करवाते थे। मूर्तियां बनाने वाले राहुल के पिता प्रकाश बावरी ने बताया कि बेटे का नाम राजू नहीं राहुल (6) है। 2019 में शास्त्रीनगर में तंबू बनाकर डेरा डालकर रहते थे। पास ही एक व्यक्ति पत्नी के साथ तंबू बनाकर ठहरा। उसने अपना नाम करण बताया और मुझसे मित्रता कर ली। 28 नवंबर 2019 को मैं घर पर नहीं था। करण मेरे पुत्र राहुल और मेरी ठेलागाड़ी लेकर चला गया। मां पानीबाई ने पुलिस थाने में फरियाद की। साथ ही हम भी तलाशते रहे, लेकिन वह नहीं मिला। राहुल के चोरी होने के बाद गुस्सा होकर पत्नी गुडगांव स्थित मायके चली गई। फिर अब पुलिस से रमेश मेरे पास आए और राहुल के मिलने की बात बताई। मैं मां पानीबाई व पुलिस के साथ दाहोद आया। राहुल को सकुशल देखकर खुशी है। अब हम सभी मन्नतें पूरी करेंगे। यूं ढूंढा पुलिस ने राहुल उर्फ राजू के अपहरण के वक्त के सीसीटीवी फुटेज, परिवार के आधार कार्ड की फोटो स्टेट, राजस्थान में दर्ज परिवाद व इसके बाद की कार्रवाई आदि के 150 से अधिक दस्तावेजों को खंगाला। इससे राहुल की पहचान और उसके परिवार की तस्दीक हुई। जिला समाज सुरक्षा अधिकारी शांतिलाल तावियाड सहित अधिकारियों की मौजूदगी में राहुल को दादी पानीबाई बावरी व पिता प्रकाश बावरी को सौंपा गया। बंटी बबली ने नहीं की शादी, फिर भी साथ रहते दोनो शातिरों ने शादी नहीं की है, लेकिन शादीशुदा लोगो की तरह ही साथ रहते हैं। 29 जुलाई को भीलवाड़ा से नन्नू नामक तीन साल के बच्चे का अपहरण करने के बाद ये बच्चा चोर बंटी-बबली सुरक्षा एजेंसियों से छुपकर भागता फिर रहा था। दंपती के अंतरराज्यीय बच्चा चोर गैंग का सदस्य होने की आशंका है। ये जोड़ा जोधपुर-दिल्ली के बाद भीलवाड़ा में वारदात कर मप्र से होते हुए दाहोद पहुंचा था, यहां भी ऐसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।


Share News

editor August 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

MGSU वेलोड्रम में दरारें, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
बीकानेर
मौसम बदला, 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, गर्मी बरकरार
बीकानेर
चुनावी वादे निभाने को लेकर नए संवैधानिक आयोग बनाने का प्रस्ताव
बीकानेर
बीकानेर टीम की बड़ी कार्रवाई, भ्रूण लिंग जांच नेटवर्क का भंडाफोड़
बीकानेर
थाने से बाइक गायब मामले में पुलिस ड्राइवर निलंबित, जांच जारी
बीकानेर
कोटगेट-सांखला फाटक विवाद पर हाईकोर्ट ने मांगा सभी विभागों का पक्ष
बीकानेर
बीकानेर में घर में घुसकर हमला, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज
बीकानेर
फल मंडी में टैक्सी की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?