Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, प्रदेश के इन जिलों में होगी बारिश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, प्रदेश के इन जिलों में होगी बारिश
जयपुरराजस्थान

मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, प्रदेश के इन जिलों में होगी बारिश

editor
editor Published August 8, 2023
Last updated: 2023/08/08 at 4:02 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में बरसात को लेकर नया अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी दिनों में कमजोर मानसून परिस्थितियां रहने की प्रबल संभावना है। पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग में आगामी तीन-चार दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने व केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह के दौरान मौसम आमतौर पर साफ रहने तथा अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं 25 से 30 किलो मीटर प्रति घंटे की गति से चलने की प्रबल संभावना है। यहां होगी बारिश मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राजस्थान में आज व कल मौसम सामान्यत: शुष्क ही रहेगा। इसके बाद गुरुवार से कुछ जिलों में मेघ गर्जन व बिजली की चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जो पूर्वी राजस्थान के अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर व सीकर जिले में हो सकती है। आज यहां होगी बारिश इधर, स्काई मेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम के कुछ हिस्सों, मेघालय और उत्तराखंड में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, कोंकण और गोवा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी गुजरात के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश में हल्की से बारिश हुई, और तमिलनाडु के एक या दो इलाकों और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है।


Share News

editor August 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया
बीकानेर
राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर
बीकानेर
अमित शाह के दौरे से बीकानेर में जाम और परेशानी बढ़ी
बीकानेर
सांचू बॉर्डर पहुंचे अमित शाह, जवानों का बढ़ाया हौसला
बीकानेर
फर्जी ज्योतिष अकाउंट से ठगी करने वाला आरोपी जयपुर से गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर बॉर्डर से अमित शाह करेंगे वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की शुरुआत
बीकानेर
बीकानेर से दिल्ली फ्लाइट जून से नए समय पर शुरू
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?