Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: चाबी बनाने के बहाने चुराए गहने: मालिक के नजरों के सामने खोला लॉकर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > चाबी बनाने के बहाने चुराए गहने: मालिक के नजरों के सामने खोला लॉकर
जयपुरराजस्थान

चाबी बनाने के बहाने चुराए गहने: मालिक के नजरों के सामने खोला लॉकर

editor
editor Published August 7, 2023
Last updated: 2023/08/07 at 7:11 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। जयपुर में ताला-चाबी ठीक करवा लो की आवाज लगाकर घूम रहे दो युवकों को घर के अंदर बुलाना महंगा पड़ गया। अलमारी की चाबी बनाते समय नजर बचाकर लॉकर में रखे सोने के गहने चोरी कर लिए। लॉक के अंदर चाबी टूटने का बहाना बनाकर दोनों सिकलीगर फरार हो गए। प्रताप नगर थाने में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस वारदातस्थल के आसपास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ चोर सिकलीगर की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-8 प्रताप नगर निवासी गोविन्द प्रसाद गुप्ता (64) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 3 अगस्त को दोपहर करीब 1 बजे कॉलोनी में दो सिकलीगर घूम रहे थे। ताला-चाबी ठीक करवा लो की आवाज सुनकर उन्हें रोक लिया। दो तालों की चाबी बढ़िया तरीके से बनाकर दी। अच्छा काम दिखने पर अलमारी के लॉक में टाइट लगने वाली चाबी को ठीक करने के लिए घर के अंदर बुला लिया। चाबी बनाते समय सिकलीगर ने मालिक की नजर बचाकर हाथ की ओट कर लॉकर में रखी सोने की चेन, 3 अंगुठी, 4 नकली चूड़िया चोरी कर ली। गहने निकालने के बाद अलमारी वापस लॉक कर दी। पीड़ित को बताया कि अलमारी के लॉक के अंदर चाबी टूटकर फंस गई है। करीब आधे घंटे बाद वापस आकर ठीक करने की कहकर वहां से चले गए। काफी इंतजार के बाद भी सिकलीगर के नहीं लौटने पर शक हुआ। डूप्लीकेट चाबी से लॉक खोलने पर लॉकर में रखे गहने गायब मिले। काफी ढूंढने के प्रयास के बाद भी चोर सिकलीगर का कोई सुराग नहीं लगने पर पीड़ित ने प्रताप नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।


Share News

editor August 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान में मूल निवास नियम बदले, किराएदारों को भी मिलेगा लाभ
राजस्थान
अक्टूबर तक इन राशियों पर शनि का असर, बढ़ेंगी परेशानियां
राशिफल
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार तस्कर शिवा गिरफ्तार
बीकानेर
राजस्थान के जर्जर स्कूल भवनों का जुलाई से पहले होगा सुरक्षा ऑडिट
बीकानेर
बीकानेर संभाग में अगले पांच दिन लू और गर्म रातों का असर
बीकानेर
युवक को घर में घसीटकर लोहे के सरिए से मारपीट का आरोप
बीकानेर
ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर युवक से 13 लाख की ठगी
बीकानेर
हीटवेव अलर्ट के बीच बीकानेर स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में मूल निवास नियम बदले, किराएदारों को भी मिलेगा लाभ

Published May 12, 2026
राजस्थान

इंदिरा गांधी नहर में फिर बहा पानी, पश्चिमी राजस्थान को राहत

Published May 11, 2026
राजस्थान

फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जीवाड़े पर लगी रोक

Published May 8, 2026
राजस्थान

राजस्थान के 6 जिलों में बारिश-आंधी अलर्ट, बीकानेर में बढ़ी गर्मी

Published May 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?