Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पत्नी के टॉर्चर से परेशान पति ने किया सुसाइड: 6 महीने पहले हुई थी शादी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > पत्नी के टॉर्चर से परेशान पति ने किया सुसाइड: 6 महीने पहले हुई थी शादी
जयपुरराजस्थान

पत्नी के टॉर्चर से परेशान पति ने किया सुसाइड: 6 महीने पहले हुई थी शादी

editor
editor Published August 4, 2023
Last updated: 2023/08/04 at 7:16 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। जयपुर में पत्नी के टॉर्चर से परेशान पति ने शादी के 6 महीने बाद सुसाइड कर लिया। गुरुवार शाम पति का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। साथ ही एक सुसाइड नोट भी था। इसमें मृतक ने पत्नी को मौत का जिम्मेदार बताया है। इसमें लिखा- मीडिया तक इसकी तस्वीर पहुंचाओ, दूसरों के घर खराब नहीं हो। मेरा हॉस्पिटल से पेमेंट लेकर मेरी मां को ही देना। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू कर दी है। SHO (मालवीय नगर) पूनम कुमारी ने बताया- सीकर के खाटूश्यामजी के रहने वाले गोविन्द सिंह (30) पुत्र भंवर सिंह ने सुसाइड किया है। करीब 6 महीने पहले उसकी शादी दीपा कंवर से हुई थी। दोनों पति-पत्नी मालवीय नगर के झालाना इलाके में किराए पर रहते थे। दोनों ही अपेक्स सर्किल (मालवीय नगर) स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। दोनों ही साफ-सफाई का काम करते थे। गुरुवार को दोनों पति-पत्नी जॉब पर गए थे। शाम करीब 4 बजे हॉस्पिटल से काम खत्म कर गोविन्द घर आ गया। अंदर से गेट लॉक कर चुन्नी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

पत्नी लौटी तो पड़ोसियों ने गेट तोड़ा
शाम करीब 6:30 बजे गोविन्द की पत्नी दीपा घर लौटी। काफी खटखटाने और आवाज लगाने के बाद भी गोविन्द ने गेट नहीं खोला। दीपा ने मकान मालिक को गोविन्द के गेट नहीं खोलने के बारे में बताया। मकान मालिक के साथ आस-पड़ोसियों ने गेट को धक्का देकर तोड़ा। कमरे के अंदर जाने पर गोविन्द फंदे से लटका मिला।सुसाइड की सूचना पर मालवीय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया गया।

‘मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी वाइफ’।

सॉरी मम्मी, मुझे माफ करना। सोचा था शादी के बाद लाइफ सुधर जाएगी। आप की सेवा भी हो जाएगी। पता नहीं था ऐसा रिश्ता मिलेगा। जो दूसरो के कहने पर आकर मुझे बर्बाद करने में लगी है। आज मुझे ये कदम नहीं उठाने पड़ता, लेकिन इन्होंने मुझे इतना डिप्रेशन में डाल दिया कि मैं क्या करता। मैने इसको बहुत समझाया, लेकिन नहीं समझी। उन्होंने मुझसे स्टाफ के सामने भी बदतमीजी से बोलना शुरू कर दिया।आप से मेरा एक अनुरोध है कि आप हॉस्पिटल में और आसपास के सबसे पूछताछ कर लेना। मेरा व्यवहार के बारे में। इसने मेरे को कई बार ऊपर बैठकर मारने की कोशिश भी की। एक ऑडियो मेरे फोन में है। मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी वाइफ है, इसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मीडिया तक भी इसकी तस्वीर पहुंचाओ ताकी दूसरों के घर खराब नहीं हो। मेरा हॉस्पिटल से पेमेंट लेकर मेरी मां को ही देना।सॉरी मम्मी, सॉरी बहन। आई लव यू। गोविंद।शिकायत मिलने पर कार्रवाई करेगी पुलिस एसएचओ पूनम कुमारी ने बताया- अभी परिवार की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर FIR दर्ज कर जांच की जाएगी।

- Advertisement -

Share News

editor August 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पवनपुरी में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
बीकानेर
आज सात ग्राम पंचायतों की विशेष जनसुनवाई करेंगे दिलावर
बीकानेर
बीकानेर में लौटेंगे कृष्ण मृग, सुजानदेसर बनेगा नया आशियाना
बीकानेर
पीएम-कुसुम योजना में 553 ऊर्जादाताओं को 531 करोड़ राहत
बीकानेर
11 जून से राजस्थान में तेज आंधी-बारिश का नया दौर शुरू
बीकानेर
बिजली उपभोक्ताओं के लिए सूचना, तीन घंटे रहेगा शटडाउन
बीकानेर
मुक्ताप्रसाद फायरिंग मामले में सीसीटीवी से आया नया मोड़
बीकानेर
बीकानेर रेल मंडल की आय और यात्री संख्या में बढ़ोतरी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान इन्फ्लुएंसर ने जहर पिया

Published June 4, 2026
राजस्थान

राजस्थान में 70 किमी रफ्तार की आंधी और बारिश का अलर्ट

Published June 4, 2026
राजस्थान

भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित

Published June 1, 2026
राजस्थान

जून की शुरुआत के साथ बदले कई नियम, जानें असर

Published June 1, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?