Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पुलिस के बाद अब प्रशासनिक चेहरा भी बदला: ADM सहित कई RAS अधिकारियो का ट्रांसफर, एक साथ 336 तबादले
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जोधपुर > पुलिस के बाद अब प्रशासनिक चेहरा भी बदला: ADM सहित कई RAS अधिकारियो का ट्रांसफर, एक साथ 336 तबादले
जोधपुरराजस्थान

पुलिस के बाद अब प्रशासनिक चेहरा भी बदला: ADM सहित कई RAS अधिकारियो का ट्रांसफर, एक साथ 336 तबादले

editor
editor Published August 1, 2023
Last updated: 2023/08/01 at 3:51 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

जोधपुर।राजस्थान सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी करने के बाद अब प्रशासनिक अधिकारियों में भी बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी की गई 336 r.a.s. अधिकारियों की तबादला सूची में जोधपुर का भी प्रशासनिक ढांचा बदल गया है। जोधपुर में एडीएम प्रथम और द्वितीय के साथ ही कई उपखंड अधिकारी बदले गए हैं। इसके अलावा नगर निगम और जोधपुर विकास प्राधिकरण में भी बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। चुनाव से पहले सरकार सभी प्रमुख पदों पर नए चेहरे लगा चुकी है। इससे पहले राजस्थान सरकार ने आरपीएस और पुलिस थानों के सीआई स्तर के ट्रांसफर कर दिए थे।

जोधपुर ने यह बदलाव

– पिछले लंबे समय से एडीएम प्रथम के पद पर लगे हुए मदनलाल नेहरा को हटाकर प्राच्य विद्या संस्थानसका निदेशक बनाया गया है। उनका स्थान जेडीए जोधपुर के सचिव जय नारायण मीणा लेंगे।

- Advertisement -

– वाणिज्य कर विभाग में उपायुक्त भागीरथ विश्नोई को जैसलमेर में जिला परिषद का सीईओ लगाया गया है। उनका स्थान शैलेंद्र देवड़ा लेंगे जो कि फिलहाल स्थानीय निकाय विभाग में उप निदेशक लगे हुए थे।

– अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ओमप्रकाश विश्नोई को अब अतिरिक्त निदेशक एचसीएम रिपा जोधपुर में लगाया गया है।

-एडीएम द्वितीय राजेंद्र डागा का स्थानांतरण कर सचिव जोधपुर विकास प्राधिकरण के पद पर लगाया गया है। वहां पदस्थापित सुनीता पंकज को आप अतिरिक्त जिला कलेक्टर भूमि रूपांतरण लगाया गया है।

– एमडीएस यूनिवर्सिटी अजमेर के रजिस्ट्रार विशाल दवे को जोधपुर नगर निगम दक्षिण में अतिरिक्त आयुक्त लगाया गया है।

– अशोक सांगवा को बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार पद से ट्रांसफर कर एडीएम फलोदी लगाया गया है। इस पद पर लगे ओमप्रकाश विश्नोई का स्थानांतरण स्थानीय निकाय विभाग जोधपुर में उप निदेशक पद पर किया गया है।

– सुश्री हरीतिमा को एडीएम श्रीगंगानगर से ट्रांसफर कर सचिव जोधपुर विकास प्राधिकरण लगाया गया है।

– संजय कुमार को सीईओ जिला परिषद जालोर से ट्रांसफर कर जोधपुर में एडीएम द्वितीय लगाया गया है।

– जिला आबकारी अधिकारी जोधपुर अंजुम ताहिर समा को एडीएम बाड़मेर लगाया है।

– उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक मुकेश चौधरी अब अतिरिक्त आयुक्त देवस्थान विभाग उदयपुर में पदस्थापित होंगे। उनके स्थान पर नगर निगम में उपायुक्त राकेश कुमार शर्मा को लगाया गया है।

– एडीएम सिरोही कालूराम खौड़ अब जोधपुर में जिला रसद अधिकारी होंगे।

– प्रकाश चंद्र अग्रवाल को उपायुक्त जेडीए से हटाकर जोधपुर शहर में एडीएम सिटी लगाया गया है। वे भास्कर विश्नोई का स्थान लेंगे जिन्हें एडीएम सिरोही लगाया गया है।

– नगर निगम में उपायुक्त अदिति पुरोहित को कृषि विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार पद पर लगाया गया है।

– अतिरिक्त जिला कलेक्टर भूमि रूपांतरण रोहित कुमार को स्थानांतरित कर सीईओ जिला परिषद जालोर पद पर लगाया गया है।

-उपायुक्त नगर निगम जोधपुर चंपालाल को एडीएम नागौर और उपखंड अधिकारी लोहावट मीनू वर्मा को एसडीएम असनावर लगाया गया है।

– राजपाल यादव को सचिव नगर विकास न्यास सीकर से उपायुक्त जेडीए जोधपुर लगाया गया है।

– प्रमोद सीरवी को प्रोटोकॉल अधिकारी जोधपुर से ट्रांसफर कर एसडीएम जालोर लगाया गया है। पुष्पा कंवर सिसोदिया को एसडीएम शेरगढ़ से ट्रांसफर कर बालेसर लगाया गया है।

– आकांक्षा बैरवा को सहायक कलेक्टर पद से ट्रांसफर कर उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग लगाया। वे प्रियंका विश्नोई का स्थान लेंगी, जिन्हें उनके स्थान पर सहायक कलेक्टर बनाया गया है।

– उपायुक्त नगर निगम जोधपुर भागीरथ राम को एसडीएम बाली लगाया गया है। गोपाल परिहार उपायुक्त नगर निगम को एसडीएम कुशलगढ़ लगाया गया है।

-भंवरलाल जनागल को एसडीएम रोहट से ट्रांसफर कर एसडीएम भोपालगढ़ लगाया गया है। हंसमुख कुमार को एसडीएम पिंडवाड़ा से ट्रांसफर कर एसडीएम बिलाड़ा लगाया गया।

– नीरज कुमार मिश्र को एसडीएम जोधपुर उत्तर से ट्रांसफर कर एसडीएम डूंगरपुर लगाया गया है। भवानी सिंह एसडीएम बिलाड़ा को रामसर लगाया गया है।

– मधुलिका सेवर को सहायक भू प्रबंध अधिकारी से एसडीएम देसूरी लगाया गया है। मनोज खेमादा एसडीएम बालेसर को एसडीएम पुंगल लगाया गया है।

-मनोज सोलंकी उपायुक्त जेडीए को एसडीएम गडरा रोड लगाया गया है। रोहित चौहान को उपायुक्त नगर निगम से नगर निगम बीकानेर में उपायुक्त लगाया गया है।

– उपखंड अधिकारी भोपालगढ़ ताराचंद वेंकट को एसडीएम सायला लगाया गया है। सिद्धार्थ संधु एसडीएम जसवंतपुरा को सहायक भू प्रबंध अधिकारी जोधपुर में लगाया गया है।

-पंकज कुमार को एसडीएम मारवाड़ जंक्शन से उपखंड अधिकारी जोधपुर उत्तर लगाया गया है।


Share News

editor August 1, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

MGSU वेलोड्रम में दरारें, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
बीकानेर
मौसम बदला, 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, गर्मी बरकरार
बीकानेर
चुनावी वादे निभाने को लेकर नए संवैधानिक आयोग बनाने का प्रस्ताव
बीकानेर
बीकानेर टीम की बड़ी कार्रवाई, भ्रूण लिंग जांच नेटवर्क का भंडाफोड़
बीकानेर
थाने से बाइक गायब मामले में पुलिस ड्राइवर निलंबित, जांच जारी
बीकानेर
कोटगेट-सांखला फाटक विवाद पर हाईकोर्ट ने मांगा सभी विभागों का पक्ष
बीकानेर
बीकानेर में घर में घुसकर हमला, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज
बीकानेर
फल मंडी में टैक्सी की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?