Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भाजपा नेताओं ने कोलायत के बज्जू के बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का जायजा लिया, तथा मृतक भाई बहनों के परिवार को बंधाया ढांढस
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > भाजपा नेताओं ने कोलायत के बज्जू के बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का जायजा लिया, तथा मृतक भाई बहनों के परिवार को बंधाया ढांढस
बीकानेरराजनीति

भाजपा नेताओं ने कोलायत के बज्जू के बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का जायजा लिया, तथा मृतक भाई बहनों के परिवार को बंधाया ढांढस

editor
editor Published July 30, 2023
Last updated: 2023/07/30 at 9:35 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

श्रीकोलायत 30 जुलाई! कोलायत विधानसभा क्षेत्र के बज्जू तेजपुरा, बीठनोक गोविंदसर, माधोगढ़,मोटासर सहित 15 से अधिक गांव में हुए भारी नुकसान का भाजपा नेताओं ने जायजा लिया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत,और भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष कैलाश जाजड़ा ने बताया की इस बाढ़ से कई मकान गिर गए उनमें अनेक मवेशियों को नुकसान हुआ इन सब पीड़ित परिवारों के हालात जानकर प्रजापत ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात की और प्रभावित पीड़ित परिवारों को अधिक से अधिक मुआवजा देने की मांग की

भाजपा नेता श्याम सिंह हाडला,और श्याम पंचारिया ने बताया की क्षेत्र में बाढ़ से लोगों की फसलें नष्ट हो गई है और उन फसलों के बह जाने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है उनके सर्वे सही ढंग से करवाए जाएं सर्वे में सभी पीड़ितों को शामिल किया जाए।

साथ ही भाजपा नेताओ ने कल बाढ़ के पानी में बहे संदीप खिलेरी के पिता भागीरथ खिलेरी एवं पीड़ित परिवारजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी ।

- Advertisement -

और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पीड़ित परिवार को सहायता एवं मुआवजा उपलब्ध कराने की आश्वासन दिया।

बज्जू तेजपुरा क्षेत्र में कई गरीब परिवारों के मकान गिर गए जिसमें दबकर कई मवेशियों की भी मौत हो गई कई गरीब परिवार त्रिपाल का टेंट लगाकर बैठे हैं।

भाजपा नेता अशोक प्रजापत सहित सभी भाजपा नेताओ ने फोन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल से बात की और उनसे आग्रह किया कि जिन परिवारों के मकान गिर गए हैं उनको प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए मकान की स्वीकृति जारी करने का आग्रह भी किया केंद्रीय मंत्री ने पूर्ण विश्वास दिलाते हुए कह की किसानों को उनकी फसलों का मुआवजा दिलाने और क्षतिग्रस्त मकानों को प्रधानमंत्री आवास से जोड़कर नए मकान बनाने का आश्वासन दिया ।

प्रतिनिधि मंडल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत गजनेर, भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष कैलाश जाजड़ा, भाजपा देहात जिला महामंत्री श्याम पंचारिया,भाजपा पूर्व जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला, भाजपा एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष सोहनलाल चावरिया, भाजपा बज्जू मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जाजड़ा, भाजपा मंडल महामंत्री लक्ष्मण पूनिया, मंडल महामंत्री शिव कुमार कुमावत सहित अनेक कार्यकर्ता साथ रहे।


Share News

editor July 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में स्कूटी की डिग्गी से 70 करोड़ की हेरोइन बरामद
बीकानेर
जेईई मेंस रिजल्ट में सिंथेसिस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
बीकानेर
बीकानेर कोटगेट-सांखला फाटक प्रोजेक्ट को 57 करोड़ मंजूरी
बीकानेर
केदारनाथ धाम के कपाट खुले, यात्रा शुरू, नियम सख्त लागू
देश-दुनिया
आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए खास अवसर और सकारात्मक संकेत
राशिफल
पूगल में संदिग्ध हादसा, युवक के बैग से हेरोइन बरामद
बीकानेर
पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में ओबीआरसी क्लिनिक शुरू, बिना ऑपरेशन इलाज संभव
बीकानेर
अतिक्रमण हटाने में बाधा पर सजा, चार दोषी करार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में स्कूटी की डिग्गी से 70 करोड़ की हेरोइन बरामद

Published April 22, 2026
बीकानेर

जेईई मेंस रिजल्ट में सिंथेसिस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Published April 22, 2026
बीकानेर

बीकानेर कोटगेट-सांखला फाटक प्रोजेक्ट को 57 करोड़ मंजूरी

Published April 22, 2026
बीकानेर

पूगल में संदिग्ध हादसा, युवक के बैग से हेरोइन बरामद

Published April 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?