Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जमीन विवाद को लेकर टंकी पर चढ़े बुजुर्ग दंपती
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > जमीन विवाद को लेकर टंकी पर चढ़े बुजुर्ग दंपती
राजस्थानहनुमानगढ़

जमीन विवाद को लेकर टंकी पर चढ़े बुजुर्ग दंपती

editor
editor Published July 29, 2023
Last updated: 2023/07/29 at 3:59 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ। हनुमानगढ़ के धोलीपाल गांव में सरपंच के साथ चल रहे भूखण्ड विवाद को लेकर शनिवार को बुजुर्ग दंपती पानी की टंकी पर चढ़ गए। टंकी पर अपनी पत्नी के साथ चढ़े देवीलाल पुत्र भीयाराम जाट ने गांव के बस स्टैंड के पास स्थित उसके भूखण्ड का फर्जी पट्टा बनवाकर कब्जा और निर्माण करने का आरोप लगाया। उसके भूखण्ड पर निर्मित की गई दुकान बंद नहीं करवाने पर देवीलाल ने पत्नी सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी। मौके पर सदर पुलिस थाना से पहुंचे अधिकारियों ने देवीलाल और उसकी पत्नी के साथ समझाइश कर नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। टंकी पर चढ़े देवीलाल ने बताया कि उसने 1985 में धोलीपाल गांव में भूखण्ड संख्या सी-77 खरीदा था। ग्राम पंचायत धोलीपाल के वर्तमान सरपंच महावीर सिंह पुत्र काशीराम ने अपने पिता काशीराम के नाम से एक फर्जी पट्टा इस भूखण्ड का बना लिया। इस भूखण्ड का विवाद ग्राम न्यायालय हनुमानगढ़ में चल रहा है। न्यायालय ने निर्माण कार्य पर स्थगन आदेश जारी किया था, लेकिन सरपंच महावीर ने अपील कर स्थगन में कार्रवाई निरस्त करवा ली। इस पर उसने राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर में अपील की है। इसके अलावा एडीएम कोर्ट में रिवीजन भी की है। इसमे एडीएम ने 27 जून को स्थगन जारी किया था, लेकिन इस स्टे ऑर्डर के बाद सरपंच की ओर से अपने प्रभाव से जबरदस्ती निर्माण कार्य करवा लिया। देवीलाल के अनुसार भूखण्ड संख्या सी-77 उसका है, लेकिन अपने प्रभाव का दुरुपयोग कर महावीर उस पर काबिज होकर जबरदस्ती पेस्टीसाइड की दुकान खोलना चाहता है। महावीर की ओर से इस दुकान का 30 जुलाई को मुहूर्त तय किया गया है। मुहूर्त कार्यक्रम में विधायक, जिला प्रमुख, पंचायत समिति प्रधान को आमंत्रित किया गया है। देवीलाल के अनुसार इस भूखण्ड को लेकर विवाद चल रहा है। ऐसे में विधायक और अन्य को मुहूर्त में नहीं आने का भी उसने आग्रह किया है। अगर फिर भी वे आते हैं तो उनके खिलाफ राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर कार्रवाई करेगा। देवीलाल ने कोर्ट का फैसला आने तक उसके भूखण्ड पर बनाई गई दुकान को बंद करवाने की मांग प्रशासन से की। साथ ही धमकी दी कि अगर मांग नहीं मानी गई तो वे पति-पत्नी तेल छिडक़कर आग लगाकर आत्मदाह कर लेंगे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार हरदीप सिंह, सदर पुलिस थाना प्रभारी तेजवन्त सिंह, एएसआई प्रकाश चन्द स्वामी और पंचायत स्टाफ ने टंकी पर चढ़े पति-पत्नी से समझाइश की।


Share News

editor July 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्याम सिंह भाटी को पदमुक्त करने पर देहात अध्यक्ष सियाग का बयान
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ में बड़ी कार्रवाई, एमडी और अफीम संग तीन गिरफ्तार
बीकानेर
पीबीएम मामले में दवाओं की जांच जारी, 23 सैंपल गुणवत्ता परीक्षण में सफल
बीकानेर
NEET 2026 परिणाम जारी, राजस्थान के छात्रों ने टॉप-10 में बनाई जगह
बीकानेर
बाइक के पहिए में ओढ़नी फंसने से विवाहिता की दर्दनाक मौत
बीकानेर
MGSU वेलोड्रम में दरारें, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
बीकानेर
मौसम बदला, 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, गर्मी बरकरार
बीकानेर
चुनावी वादे निभाने को लेकर नए संवैधानिक आयोग बनाने का प्रस्ताव
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?