बीकानेर। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नापासर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। यह अभियान आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है।
पुलिस ने गुसाईंसर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर एक होटल में दबिश देकर 98 ग्राम एमडी (मादक पदार्थ) और 208 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया। मौके से रामचंद्र, बिशनाराम और शिवकरण को गिरफ्तार कर लिया गया।
तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब उनसे मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल प्रदीप की विशेष भूमिका रही।
