Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: व्यापार पार्टनर बनाने के नाम दोस्त से ठगी 6 लाख रुपए की धोखाधड़ी,
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > व्यापार पार्टनर बनाने के नाम दोस्त से ठगी 6 लाख रुपए की धोखाधड़ी,
राजस्थानहनुमानगढ़

व्यापार पार्टनर बनाने के नाम दोस्त से ठगी 6 लाख रुपए की धोखाधड़ी,

editor
editor Published July 26, 2023
Last updated: 2023/07/26 at 4:35 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

हनुमानगढ़।इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बेचने का व्यापार शुरू करने के लिए पार्टनर बनाने पर दोस्त ने दोस्त के साथ 6 लाख रुपए की धोखाधड़ी की।पार्टनरशिप में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बेचने का व्यापार शुरू करने के नाम पर एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त से 6 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। आरोपी ने रुपए लेने के बाद भी व्यापार के लाभांश में 50 प्रतिशत का हिस्सा नहीं दिया और ना ही उसके रुपए लौटाए। इस मामले में जंक्शन पुलिस थाना में 6 लाख से अधिक रुपए की ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है।सुभाष चन्द्र (63) पुत्र देशराज अरोड़ा निवासी वार्ड 7, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, हनुमानगढ़ जंक्शन ने रिपोर्ट दी कि वह राजस्थान रोडवेज का रिटायर्ड कर्मचारी है। उसके घर पर मोहित डोडा पुत्र देवेन्द्र अरोड़ा निवासी हाउसिंग बोर्ड का आना-जाना था। उसका बेटा कपिल मिड्ढा और मोहित डोडा पहले एक साथ ड्रीम इंडिया स्कूल प्रोजेक्ट साल 2014-15 में काम करते थे। तभी से दोनों के बीच दोस्ती थी। 2015 के बाद से ही मोहित डोडा और कपिल मिड्ढा ने ड्रीम इंडिया प्रोजेक्ट छोड़ दिया। मोहित कुमार ने विनायक मोबाइल के नाम से हनुमानगढ़ जंक्शन बस स्टैंड के पास दुकान खोली है। मोहित डोडा अक्सर उसके घर पर आकर कहता कि आपका बेटा कपिल मिड्ढा बेरोजगार है। वह दोनों मिलकर इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का काम कर लेंगे। इस काम में जितना भी लाभ होगा उस लाभ का 50 प्रतिशत हिस्सा उसके बेटे का होगा। साथ ही कहा कि विनायक मोबाइल के नाम से उसकी फर्म बनी हुई है। फाइनेंस कम्पनियों के साथ अच्छा संबंध है।कपिल को मार्केटिंग का अच्छा अनुभव है। इसका अच्छा फायदा उन्हें मिलेगा। नया व्यापार चलाने के लिए 10 लाख रुपए की आवश्यकता होगी। उसके बेटे कपिल मिड्ढा को उसके साथ काम करना है तो 5 लाख रुपए देने होंगे। इस पर उसने मोहित कुमार की बातों पर विश्वास करते हुए नया व्यापार चलाने के लिए परमिशन दे दी। 17 जून 2021 को उसने 5 लाख रुपए की राशि मोहित डोडा को दे दी। उसके बाद मोहित डोडा और उसके बेटे कपिल मिड्ढा ने विनायक मोबाइल की दुकान में ही इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बेचने का काम शुरू कर दिया। मोहित डोडा सामान का फाइनेंस, फाइनेंस संबंधित कंपनियों से करवाता था। फाइनेंस किए गए सामान की राशि मोहित डोडा की फर्म विनायक मोबाइल के खाता में आती थी।उसके बेटे कपिल मिड्ढा ने कई बार मोहित से अपने इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बेचने पर हुए लाभ का 50 प्रतिशत हिस्सा मांगा तो मोहित कहता कि अपने दोनों भाई जैसे हैं, एक साल बाद ही सारा हिसाब करेंगे। वह उसके साथ ठगी नहीं करेगा। इस दौरान मोहित डोडा ने अपनी निजी आवश्यकता बताकर उसके पुत्र कपिल मिड्ढा से अलग-अलग समय में 1 लाख 34 हजार रुपए भी ले लिए। उसके बेटे ने कई बार मोहित से कहा कि उनका लाखों रुपए का कारोबार हो चुका है। उसे रुपए की आवश्यकता है, हिसाब कर उसके हिस्से का लाभ दे दो। इस पर मोहित आजकल की बात कहकर टालता रहा। 3 अप्रैल को उसके बेटे ने मोहित से अपना लाभ और नकद दिए गए 1 लाख 34 हजार रुपए मांगे तो मोहित ने कपिल को दुकान से बाहर निकाल दिया और कहा कि वह न तो कोई लाभ देगा और न ही रुपए देगा। इस पर उसने 2 जून को पंचायत की। पंचायत में उसने और उसके बेटे ने नकद राशि और लाभ मांगा तो मोहित डोडा ने देने से इनकार कर दिया। स्टॉक में बचा हुआ सामान भी नहीं देने की बात कही। सुभाष चन्द्र के अनुसार मोहित डोडा ने उसके बेटे से 6 लाख 34 हजार रुपए, लाभ और स्टॉक सामान की ठगी कर ली है। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई शिवनारायण को सौंपी है।


Share News

editor July 26, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एमआरजी चेस चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन, 61 हजार की पुरस्कार राशि वितरित
बीकानेर
सूने मकान को बनाया निशाना, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
बीकानेर
रोजगार की मांग पर धरना, टेंट हटाने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस में विवाद
बीकानेर
बीकानेर रेंज में विदेशी हथियारों का जाल, चार माह में 206 हथियार बरामद
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में आज बिजली रहेगी बंद, रखरखाव कार्य के चलते कटौती
बीकानेर
भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित
राजस्थान
सहकारिता मंत्री के खिलाफ पूर्व पुलिसकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
बीकानेर
आईआईटी एडवांस्ड 2026 में सिंथेसिस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित

Published June 1, 2026
राजस्थान

जून की शुरुआत के साथ बदले कई नियम, जानें असर

Published June 1, 2026
राजस्थान

1 जून से परिवहन सेवाओं में बड़ा बदलाव, 58 सुविधाएं होंगी ऑनलाइन – Rajasthan News

Published May 31, 2026
राजस्थान

AI वॉइस क्लोनिंग से बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

Published May 31, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?