Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बंगला नगर क्षेत्र की सीवरेज समस्या का होगा स्थाई समाधान, न्यास ने निगम को दिए 3 करोड़
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बंगला नगर क्षेत्र की सीवरेज समस्या का होगा स्थाई समाधान, न्यास ने निगम को दिए 3 करोड़
बीकानेरराजस्थान

बंगला नगर क्षेत्र की सीवरेज समस्या का होगा स्थाई समाधान, न्यास ने निगम को दिए 3 करोड़

editor
editor Published July 16, 2023
Last updated: 2023/07/16 at 4:03 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि बंगला नगर की सीवरेज समस्या का शीघ्र ही समाधान कर दिया जाएगा। इसके लिए नगर विकास न्यास द्वारा 3 करोड रुपए नगर निगम को हस्तांतरित कर दिए गए हैं। सीवरेज के पश्चात सड़क से जुड़े कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से करवाए जाएंगे। शिक्षा मंत्री रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेलवे क्रॉसिंग के बंगला नगर में स्थानांतरित किए जाने के पश्चात स्थानीय नागरिकों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि बंगला नगर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए वे सतत प्रयासरत हैं। यहां की सबसे बड़ी सीवरेज समस्या का समाधान जल्द ही करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनता क्लीनिक के लिए विधायक निधि से राशि स्वीकृत कर दी गई है। जनता क्लीनिक बनने से स्थानीय लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि भूतनाथ मंदिर स्कूल को सीनियर सेकेंडरी और जालू राम जी की खेड़ी के स्कूल को उच्च प्राथमिक स्तर पर क्रमोन्नत कर दिया गया है। इससे स्थानीय बच्चों के लिए शिक्षा के अवसर बढ़े हैं। उन्होंने स्कूल में हिंदी साहित्य विषय खोलने की घोषणा की। शिक्षा मंत्री ने बताया कि मुरलीधर व्यास कॉलोनी और गंगाशहर में नए कॉलेज स्वीकृत किए गए हैं। वहीं गत वर्ष पब्लिक हेल्थ साइंस, आयुर्वेद सहित तीन कॉलेज स्वीकृत हुए। उन्होंने महंगाई राहत शिविरों, शहरी वृहद पेयजल योजना सहित राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा, फूसाराम फौजी, तोलाराम सियाग, आशु राम माली, मनीराम कूकना, प्राचार्य श्री राम सोनी, चंपालाल सेन, सुनील सारस्वत, हरचंद बिश्नोई, कन्हैया लाल प्रजापत, मोहनलाल कूकना, बाबूलाल तर्ड हसन अली सहित अनेक लोग मौजूद रहे। सीवर लाइन कार्य का किया शिलान्यास शिक्षा मंत्री ने बंगला नगर की गली न. 1, 2 और 3 में सीवर लाइन कार्य का शिलान्यास किया। इस पर 82 लाख रूपये व्यय होंगे। उन्होंने बताया कि सीवरेज के लिए स्वीकृत राशि के पहले चरण में यह कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए और कहा कि अधिकारी इसकी नियमित मॉनिटरिंग करें। कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।


Share News

editor July 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर
तेज रफ्तार टैक्सी दुकान में घुसी, महिला गंभीर रूप से घायल
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता

Published May 25, 2026
बीकानेर

ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा

Published May 25, 2026
बीकानेर

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ

Published May 25, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज

Published May 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?