Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवक को बनाया शिकार होटलों को रेटिंग देने के नाम पर 30 लाख की ठगी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जोधपुर > पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवक को बनाया शिकार होटलों को रेटिंग देने के नाम पर 30 लाख की ठगी
जोधपुरराजस्थान

पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवक को बनाया शिकार होटलों को रेटिंग देने के नाम पर 30 लाख की ठगी

editor
editor Published July 15, 2023
Last updated: 2023/07/15 at 4:36 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जोधपुर।पीड़ित ने बताया कि उसे सोशल मीडिया पर कमीशन का झांसा दिया गया।पार्ट टाइम जॉब के नाम पर एक युवक के साथ ठगी का मामला सामने आया है। कमीशन देने के नाम पर युवक को झांसे में लेकर 30 लाख रुपए खाते में जमा करवा दिए गए। ठगी का पता चलने के बाद पीड़ित ने अब बाप थाने में मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस अब साइबर सेल की मदद से ठगी करने वालों की पहचान के प्रयास कर रही है। सेठाराम (30) पुत्र अर्जुन राम मेघवाल निवासी भेरुजी का गांव तहसील बाप ने बताया कि वो कंट्रक्शन का काम करता है। उसके टेलीग्राम चैनल पर दिसंबर 2022 से अमृता सुरेश नाम की आईडी से एक डेढ़ महीने से पार्ट टाइम जॉब ऑफर के मैसेज आ रहे थे। एक दिन उसने उस मैसेज पर दिए गए लिंक को क्लिक किया तो उसे पार्ट टाइम जॉब में मोटे कमीशन का लालच दिया गया।जोधपुर ग्रामीण पुलिस के साइबर सेल ठगी करने वालों की पहचान में जुटी हुई है।1 दिन खाली बैठे 28 जनवरी को उसके पास लिंक भेजकर रजिस्ट्रेशन करने को कहा गया। इसमें उसे 10 हजार रुपए के बोनस का झांसा दिया गया। उसकी बातों के अनुसार मैने रजिस्ट्रेशन कर दिया।रजिस्ट्रेशन के बाद उसे होटल और रेस्टोरेंट को रेटिंग देने का काम दिया गया। रोजाना 30 स्टेप में रेटिंग करनी होती थी इसके बदले उन्हें कमीशन दिया जाता था। शुरुआत में उसे 1 सप्ताह में 40 से ₹45000 की कमाई हुई।कुछ दिन बाद उसकी आईडी में पैसे माइनस होने लगे। कमीशन के पैसे निकालने के लिए प्रोसेस करता तो आईडी खाता माइनस होने की वजह से उसके पैसे नहीं आ पाते। इसका पता करने पर उसे रेटिंग के कुछ स्टेप पर करने को कहा गया। इसके बदले अलग अलग बैंक खातों में पैसे जमा करवाए गए। उसे बोला गया की खाते में पैसे डालने पर माइनस हट जाएगा और कमीशन सहित पैसे वापस निकाल सकते हो।पुलिस ने बताया कि उसे अपने पैसे वापस निकालने थे इसलिए उनकी बातों में आकर समय-समय पर अलग-अलग बैंकों में पैसे जमा करवाता रहा। जैसे-जैसे पैसे जमा करवाता रेटिंग के स्टेप बढ़ाते चले गए। 23 राउंड तक आते-आते उसने 6 लाख 78 हजार रुपए जमा करवा दिए। उसे कहा गया की 30 स्टेप पार करने पर पैसा वापस मिल जाएगा। इसके पैसे वापस मांगे तो बताया कि उसका खाता माइनस में है। 45 स्टेप क्लियर करने होंगे। इसके लिए एक साथ बड़ा अमाउंट जमा करवा दो। इसके बाद कमीशन सहित पैसा मिल जाएगा।उनके झांसे में आकर मैंने अपने दोस्तों से उधार पैसे लेकर जमा करवाएं। मुझे लगा कि एक ही दिन में यह सारे पैसे वापस मिल जाएंगे इसलिए अलग-अलग लोगों से पैसे लेकर खाते में जमा करवाएं। यह कुल रकम 30 लाख के करीब हो चुकी थी। इधर कंपनी की वेबसाइट पर दिए नंबर पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा था। इधर पैसों की वजह से मैं काफी डिप्रेशन में आ गया। क्योंकि मेरे परिवार में भाइयों की शादी भी थी। उसके लिए भी पैसा चाहिए था। मैंने घरवालों को बिना बताए यह पैसे जमा करवाए थे। मुझे परेशान देखकर मेरा एक दोस्त मुझसे मिलने आया उसने मुझे समझाया। मेरी मदद की। उसके बाद मुझे साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाने को कहा। जब मुझे लगा कि वह साथ ही हो गई तो मैंने जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक को मिलकर पीड़ा बताई और अपनी शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस की साइबर सेल ठगी करने वालों का पता लगाने में जुटी हुई है।


Share News

editor July 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एमआरजी चेस चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन, 61 हजार की पुरस्कार राशि वितरित
बीकानेर
सूने मकान को बनाया निशाना, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
बीकानेर
रोजगार की मांग पर धरना, टेंट हटाने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस में विवाद
बीकानेर
बीकानेर रेंज में विदेशी हथियारों का जाल, चार माह में 206 हथियार बरामद
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में आज बिजली रहेगी बंद, रखरखाव कार्य के चलते कटौती
बीकानेर
भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित
राजस्थान
सहकारिता मंत्री के खिलाफ पूर्व पुलिसकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
बीकानेर
आईआईटी एडवांस्ड 2026 में सिंथेसिस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित

Published June 1, 2026
राजस्थान

जून की शुरुआत के साथ बदले कई नियम, जानें असर

Published June 1, 2026
राजस्थान

1 जून से परिवहन सेवाओं में बड़ा बदलाव, 58 सुविधाएं होंगी ऑनलाइन – Rajasthan News

Published May 31, 2026
राजस्थान

AI वॉइस क्लोनिंग से बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

Published May 31, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?